एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023 कितने बजे लगेगा, क्या भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा? जानें

Lunar Eclipse 2023: आज मध्य रात्रि को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. आज शरद पूर्णिमा भी है. आज का ग्रहण मेष राशि में लगेगा. जानते हैं ग्रहण के समय क्या सावधानी रखनी चाहिए.

Chandra Grahan: आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर की मध्य रात्रि यानी देर रात 01:05 बजे लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 02:24 पर समाप्त होगा. आज शरद पूर्णिमा भी है. आज लगने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इसमें चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया कुछ हिस्सों पर पड़ती है और शेष जगह पर सूर्य का प्रकाश नजर आता है. यह ग्रहण ज्यादा लंबी अवधि का नहीं होता है.

भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा. भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर एवं अन्य जगहों पर भी दिखाई देगा. भारत में चंद्र ग्रहण दिल्‍ली, गुवाहटी, जयपुर, जम्‍मू, कोल्‍हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्‍चर, उदयपुर, उज्‍जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्‍नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना समेत कई शहरों में नजर आएगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है. इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जाएगा. इस दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता है. इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए. चंद्र ग्रहण के समय दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है. माना जाता है कि आज किए गए दान-पुण्य से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं.

चंद्र ग्रहण के समय ना करें ये काम

चंद्र ग्रहण के स्पर्श काल से शुरू होकर चंद्र ग्रहण के मोक्ष तक चलने वाले सूतक काल में कोई भी नया या शुभ काम नहीं करना चाहिए. चंद्र ग्रहण की पूर्ण अवधि के दौरान भोजन बनाने और भोजन खाने से बचना चाहिए. ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक बिल्कुल सात्विक व्यवहार रखना चाहिए. ग्रहण काल के दौरान किसी भी देवी-देवता की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए. इस दौरान तुलसी के पौधे को भी स्पर्श ना करें. ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह की धारदार वस्तु जैसे कि चाकू, कैंची, सुई, तलवार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें

चंद्र ग्रहण आज, जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhanteras 2026: धनतेरस पर प्रदोष का बड़ा संयोग, भूलकर भी पहले न करें लक्ष्मी पूजन; शास्त्रों का सख्त नियम जान लें
Dhanteras 2026: धनतेरस पर प्रदोष का बड़ा संयोग, भूलकर भी पहले न करें लक्ष्मी पूजन; शास्त्रों का सख्त नियम जान लें
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 November 2026:  रमा एकादशी पर पार्टनर संग फिक्स होगी रोमांटिक डेट, वर्कस्पेस पर दिखेगा गजब का उत्साह
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 November 2026:  रमा एकादशी पर पार्टनर संग फिक्स होगी रोमांटिक डेट, वर्कस्पेस पर दिखेगा गजब का उत्साह
Aaj Ka Singh Rashifal 5 November 2026: 2nd चंद्रमा से आमदनी में जोरदार उछाल, बिजनेस में मनोनुकूल मुनाफा व जॉब में कार्यभार के साथ उन्नति
Aaj Ka Singh Rashifal 5 November 2026: 2nd चंद्रमा से आमदनी में जोरदार उछाल, बिजनेस में मनोनुकूल मुनाफा व जॉब में कार्यभार के साथ उन्नति
Aaj Ka Kark Rashifal 5 November 2026: तीसरे चंद्रमा से सरकारी काम पूरे करने का सुनहरा मौका, बिजनेस में नए संबंध व नौकरीपेशा की बढ़ेगी ऊर्जा
Aaj Ka Kark Rashifal 5 November 2026: तीसरे चंद्रमा से सरकारी काम पूरे करने का सुनहरा मौका, बिजनेस में नए संबंध व नौकरीपेशा की बढ़ेगी ऊर्जा

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget