एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023 Live Streaming: चंद्र ग्रहण आज, जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव

Chandra Grahan 2023 Live Streaming in India: 28-29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण पूर्णिमा के दिन लग रहा है. जानते हैं इस ग्रहण को कैसे देखा जा सकता है.

Chandra Grahan 2023 Live in India: ज्योतिष शास्त्र और धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व होता है. साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण  28/29 अक्टूबर की की रात 01:05 बजे से शुरू होकर 02:24 बजे तक रहेगा. इस दिन शरद पूर्णिमा भी है. ग्रहण एक खगालीय घटना है लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा.यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा.

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है (Chandra Grahan 2023)

चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा को अपनी छाया से ढक लेती है तब चंद्रमा का कुछ भाग लुप्त हो जाता है. यानी छाया के कारण चंद्रमा का यह भाग  स्पष्ट दिखाई नहीं देता है, इसी खगोलीय घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं. चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण. कल लगने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. 

इन जगहों पर चंद्र ग्रहण देखा दिखाई (Chandra Grahan 2023 Visibility)


यह चंद्र ग्रहण आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. कल देर रात लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, इंडोनेशिया, फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर एवं अन्य जगहों पर भी दिखाई देगा. 

भारत के इन शहरों में साफ दिखाई देगा चंद्र ग्रहण  (Chandra Grahan 2023 In India)

भारत में आधी रात के बाद जब चांद उम्ब्रा में प्रवेश करेगा तो यह स्पष्ट नजर आएगा. भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून और पटना समेत भारत के दूसरे इलाकों में नजर आएगा.

चंद्र ग्रहण को कैसे देखा जा सकता है (Chandra Grahan 2023 Live Streaming)

चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विभिन्न प्रकार के खगोलीय दूरदर्शी का उपयोग किया जाता है. चंद्र ग्रहण देखने का कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है.  इसे खुली आंखों से भी देखा जा सकता है. विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण को देखने से आंखों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. कई जगहों पर टेलिस्कोप के माध्यम से लोगों को चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी. इसके अलावा आप TimeandDate.com की वेबसाइट और इसके यूट्यूब चैनल पर आप चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा आप 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल पर भी इस चंद्र ग्रहण को लाइव देखा जा सकता हैं.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2023 Sutak Kal)

कल लगने वाला यह ग्रहण भारत में दृश्य मान होगा. इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी प्रभावी होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले शुरू हो जाता है. सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम से 4 बजे से लग जाएगा और ग्रहण खत्म होने के बाद ही समाप्त होगा. सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है.

ये भी पढ़ें

बनने वाला है गजकेसरी राजयोग, मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, होगा धन लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 20 सितंबर 2026: मिथुन को सरकारी काम में सफलता, कन्या को धन व पद का लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 20 सितंबर 2026: मिथुन को सरकारी काम में सफलता, कन्या को धन व पद का लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 20 September 2026: सिंह और धनु समेत इन राशियों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में बड़ी खुशखबरी, पद-प्रतिष्ठा में होगी भारी वृद्धि!
कल का राशिफल 20 सितंबर 2026, नवमी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, रविवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव!
Radha Ashtami 2026: पूजा 11:01 से 1:28 तक, अष्टमी 3:26 तक, क्या 1:28 पर व्रत खोलें या तिथि समाप्त होने तक रुकें?
Radha Ashtami 2026: पूजा 1:28 पर खत्म, अष्टमी 3:26 तक; जानिए व्रत कब खोलें सही समय और पारण नियम
साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता? पढ़ें 20 से 26 सितंबर 2026 का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 सितंबर 2026, इस हफ्ते 4 राशियों को कार्यक्षेत्र और सेहत में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन का हाल

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget