एक्सप्लोरर

Chanakya Niti : चाणक्य की इन 5 बातों को जिसने जीवन में उतार लिया, उसके लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं

Chanakya Niti For Motivation: चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को जीवन में यदि सफलता और लक्ष्य को बिना रूकावट हासिल करना है तो इन बातों को हमेशा याद रखना चाहिए.

Chanakya Niti For Motivation, Chanakya Neeti In Hindi: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य मनुष्य को वे बातें बताते हैं जो जीवन के लिए बहुत ही उपायोगी हैं. यही कारण है कि सैकड़ों साल बीत जाने के बाद भी चाणक्य नीति की लोकप्रियता और महत्व कम नहीं हुआ है. आज भी बड़ी संख्या में लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं और उसमें लिखी बातों पर अमल करते हैं. चाणक्य के अनुसार इन 5 बातों पर जो अमल करता है, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. ऐसे लोग हर कीमत पर अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहते हैं. चाणक्य की ये 5 अनमोल बातें कौन सी हैं आइए जानते हैं-

असफलता से घबराएं नहीं
चाणक्य नीति के अनुसार एक बार जब आप कोई काम शुरू करते हैं, तो असफलता से नहीं डरना चाहिए और न ही उस कार्य को बीच में छोड़ना चाहिए. हमेशा ईमानदारी से अपने कार्य करते रहने वाले लोगों की जीत होती है.

कामयाबी ऐसे लोगों को अवश्य मिलती है
चाणक्य नीति के अनुसार अवसर आने पर प्रतिभा दिखाने से नहीं चूकना चाहिए. जो लोग अवसर आने पर आलस्य करते हैं बाद में ऐसे लोग हाथ मलते रह जाते हैं और पूरी जिंदगी अफसोस करते हैं. अवसर पर खरा उतरने के लिए व्यक्ति को सदैव तैयार और तत्पर रहना चाहिए. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए और उसका लाभ लेने के लिए व्यक्ति को सर्तक रहना चाहिए. जो व्यक्ति इन बातों को ध्यान में रखता है वह जीवन में कभी असफलता का मुंह नहीं देखता है और कामयाबी उसके साथ चलती है.

सच बोलने वाले का हर जगह सम्मान होता है
चाणक्य नीति के अनुसार झूठ बोलने वाले व्यक्ति अपयश ही पाते हैं. क्योंकि झूठ किसी को पसंद नहीं होता है. जो व्यक्ति झूठ बोलकर अपने कार्य कराता है वह एक न एक दिन पकड़ा जाता है. जब उसकी सच्चाई के बारे में लोगों को पता चलता है तो उसे अपना सिर झुकाना पड़ता है. ऐसे लोग भरे दरबार में भी अपयश प्राप्त करते हैं. 

प्रश्न करने में संकोच न करें
चाणक्य नीति के अनुसार शिक्षक से कभी भी शिक्षा लेने में शर्म नहीं करनी चाहिए. विद्यार्थी को शिक्षक से सवाल करते समय कभी भी हिचकिचाना नहीं चाहिए. जो छात्र शिक्षक से सामने खुलकर सवाल नहीं पूछ पाते हैं उनके पास ज्ञान की कमी रह जाती है.

क्रोध आपका सबसे बड़ा शत्रु है
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु उसका क्रोध होता है. गुस्से में व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति नष्ट हो जाती है. गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला हमेशा गलत होता है. इसलिए व्यक्ति को हमेशा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए.

Jyeshta Month 2022 : 17 मई से शुरू हो चुका है हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना 'ज्येष्ठ मास', जानें ये क्याें है विशेष

Mars Transit 2022 : मंगल मीन राशि में कर चुके हैं प्रवेश, इन राशि वालों को अपने गुस्से और खर्चों पर रखना होगा कंट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget