एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: आज से हुई चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जान लें घटस्थापना का सही तरीका

Ghatasthapana Vidhi: चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. जानते हैं इसकी सही विधि.

Chaitra Navratri 2024 Day 1: आज 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा की उपासना को समर्पित है. नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ अलग-अलग रूप की पूजा-आराधना की जाती है. 

एक साल में पांच बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि मुख्य मानी गई हैं. आषाढ़, पौष और माघ में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. 

कलश स्थापना से नवरात्रि की शुरुआत (Chaitra Navratri Kalash Sthapana 2024)

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां शैलपुत्री दुर्गा के नौ रूपों में पहला रूप हैं. देवी शैलपुत्री की पूजा से पहले घटस्थापना की जाती है. प्रतिपदा तिथि को शुभ मुहुर्त में पूरे विधि-विधान से घट स्थापना की जाती है. घटस्थापना की प्रक्रिया दिन के एक तिहाई हिस्से से पहले पूरी कर लेनी चाहिए.

कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त उत्तम (Kalash Sthapana Muhurt)

कलश स्थापना को घटस्थापना भी कहा जाता है. इसके लिए अभिजीत मुहूर्त को सबसे उत्तम माना गया है. आज अभिजित मुहूर्त  सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है.

घटस्थापना अथवा कलश स्थापना के लिए सप्त धान्य (7 तरह के अनाज), मिट्टी का एक बर्तन, पवित्र स्थान से लायी गयी मिट्टी,कलश,गंगाजल,आम या अशोक के पत्ते,सुपारी,जटा वाला नारियल,अक्षत,लाल वस्त्र और फूल एकत्रित कर लें. 

कलश स्थापना का सही तरीका (Kalash Sthapana Vidhi)

घटस्थापना के लिए सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें. अब इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं अब एक परत जौ की बिछाएं. अब एक कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग में कलावा बांधकर उसे उस मिट्टी के पात्र पर रखें. इस कलश के ऊपर अशोक या फिर आम के पत्ते रखें. 

नारियल में कलावा लपेट लें. इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर और पल्लव के बीच में रखें. नारियल की स्थापना इस तरह करनी चाहिए कि उसका मुख साधक की तरफ रहे.

घटस्थापना पूर्ण होने के बाद देवी का आह्वान किया जाता है. दीपक जलाकर कलश का पूजन करें. कलश को धूपबत्ती दिखाएं. कलश को माला, फल, मिठाई अर्पित करें. कलश की स्थापना और पूजन के बाद उसे प्रणाम करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

शॉर्टकट से नहीं मिलती सफलता, करने पड़ते हैं ये 5 काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget