एक्सप्लोरर

'डोनाल्ड ट्रंप' की शपथ से पहले अमेरिका में लगी आग किसी अपशकुन का संकेत तो नहीं?

अमेरिका में 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं. लेकिन एक बड़ी समस्या उनका उनका इंतजार कर रही है. लॉस एंजेलिस में आग धधक रही है, शपथ से पहले ये किसी अपशकुन के संकेत तो नहीं हैं?

Donald Trump Oath Ceremony: अमेरिका में इस समय आग लगी हुई है. लॉस एंजेलिस में लगी आग अमेरिका के इतिहास के सबसे खतरनाक आग के रूप में जानी जा रही है. शपथ ग्रहण से पहले आगजनी की ये बड़ी घटना किसी अपशकुन की तरफ इशारा तो नहीं कर रही है, ज्योतिष के माध्यम से इसे जानने की कोशिश करते हैं.

जानकारी के अनुसार, इस आग के चलते लगभग डेढ़ सौ अरब डालर मतलब करीब 13 लाख करोड़ रुपए तक का नुकसान होने का अंदेशा है जबकि 8 अरब डॉलर की संपत्तियां बीमा के दायरे में आने लायक स्थिति में हैं. अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग लगभग हफ्ते भर से धधक रही है. एक साथ कई जंगल जलकर खाक हो चुके हैं. कई लोग इसमे अपनी जान भी गंवा चुके हैं.


डोनाल्ड ट्रंप' की शपथ से पहले अमेरिका में लगी आग किसी अपशकुन का संकेत तो नहीं?

20 जनवरी 2025 को शपथ लेने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसको लेकर मौजूदा सरकार पर निशाना भी साधा है. ऐसा माना जा रहा है कि अगर हवा की रफ्तार कम होगी तो अगले 2 से 3 दिनों में इस पर काबू पाया जा सकता है लेकिन यदि हवाएं तेज चलती रहीं तो यह आग और अधिक बढ़ सकती है और इसे रोक पाने में बहुत समय लगेगा. इस आग का असर बहुत लंबे समय तक रहने की संभावना है. 

आज के समय में ग्रह स्थितियों को देखें तो मंगल, कर्क राशि में अपनी नीच अवस्था में चल रहे हैं और उनसे छठे भाव में सूर्य का प्रभाव चल रहा था. मंगल बृहस्पति के पुनर्वसु नक्षत्र में हैं और बृहस्पति वृषभ राशि में स्थित होकर वृद्धि को प्रदान कर रहे हैं. यहां पर ध्यान देने बात यह है की मंगल और बृहस्पति जैसे ग्रह वक्री चल रहे हैं, इसलिए इनके प्रभाव में अधिक बढ़ोतरी हो रही है. मंगल से नवम भाव में राहु का होना भी इस आग को बढ़ाने का कार्य कर रहा है.

अभी सूर्य देव के मकर राशि में आकर मंगल पर दृष्टि डालने के कारण यह स्थिति संभव है कि कुछ समय के लिए और बढ़ जाए लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आने के योग बनेंगे. विशेष रूप से 20 तारीख के बाद जब मंगल मिथुन राशि में जाएंगे तो कुछ कमी आ सकती है लेकिन हवाओं का बढ़ना जारी रहने की संभावना बता रहा है जिसके कारण इस आग को रोक पाने के लिए और ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है. 

अमेरिका में 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं. वह अमेरिका के इतिहास का एक ऐतिहासिक दिन होगा. उस दिन भी वक्री मंगल कर्क राशि में और मकर राशि में सूर्य होंगे और एक दूसरे पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे जबकि मंगल से तीसरे भाव में चंद्र और केतु का ग्रहण दोष बन रहा होगा और बृहस्पति वृषभ राशि में होंगे तथा शुक्र और शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि में होंगे. बुध धनु राशि में सूर्य से पिछले घर में होंगे.


डोनाल्ड ट्रंप' की शपथ से पहले अमेरिका में लगी आग किसी अपशकुन का संकेत तो नहीं?

बृहस्पति की दृष्टि चंद्र-केतु और सूर्य पर होगी लेकिन मंगल, सूर्य और राहु का ऐसा संयोग इस आग को और भड़काने का काम कर सकता है. इसके लिए स्थानीय सरकार को युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पड़ सकती है और सेना तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को तुरंत प्रभाव से युद्ध स्तर पर कार्यवाही करने के लिए तैयार कर देना चाहिए ताकि जान माल की हानि कम से कम हो और जितना नुकसान हो गया है, उससे अधिक नुकसान को बचाया जा सके.

ट्रंप प्रशासन के लिए आने वाले समय में भी ग्रह स्थितियों के अनुसार अनेक चुनौतियां इंतजार कर रही हैं. न केवल आर्थिक मोर्चे पर बल्कि सामरिक और सामाजिक तौर पर भी इन्हें अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. डोनाल्ड ट्रंप की राह आसान नहीं होगी. यह कहना समीचीन होगा कि उनकी सेज कांटों से भारी रहने वाली है.

यह भी पढ़ें- ट्रंप की ताजपोशी से पहले वाराणसी के ज्योतिष ने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी !

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले घर की कौन-सी चीजें साफ करनी चाहिए? धर्म और वास्तु में बताया गया है खास महत्व
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले घर की कौन-सी चीजें साफ करनी चाहिए? धर्म और वास्तु में बताया गया है खास महत्व
क्या 20 जुलाई के बाद खत्म हो जाएगा CJP आंदोलन? कुंडली बता रही है, लड़ाई अभी लंबी है
20 जुलाई के बाद कहां जाएगा CJP आंदोलन? कुंडली में सड़क से संसद और अदालत तक की लड़ाई
Evening Rules: शाम के समय घर में भूलकर भी न करें ये 5 काम, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Evening Rules: शाम के समय घर में भूलकर भी न करें ये 5 काम, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Kushotpatini Amavasya 2026: साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget