एक्सप्लोरर

Breakup: प्रेम संबंधों में अड़चन और बाधा डालते हैं ये ग्रह, समय रहते उपाय न किया जाए तो कराते हैं ब्रेकअप

Shani Dev: शनिदेव जब अशुभ होते हैं तो ब्रेकअप की स्थिति बनती है. इसके साथ कुछ अन्य ग्रह भी हैं जो लव रिलेशनशिप में बाधा और अड़चन डालते हैं. आइए जानते हैं इनके बार में, और क्या है इनका उपाय-

Breakup According To Astrology: प्रेम जब होता है तो दुनिया अच्छी लगने लगती है. व्यक्ति का हृदय स्वच्छ और निर्मल हो जाता है. प्रेम व्यक्ति को आदमी से इंसान बनाता है. सच्चा प्रेम ईश्वर के करीब लाता है. प्यार में जब बाधा और परेशानी आने लगती है तो व्यक्ति परेशान हो जाता है. उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता है, तनाव और मन में नकारात्मक विचार, एक साथ व्यक्ति को इस तरह से जकड़ लेते हैं कि समय रहते यदि उपाय न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो जाती है.

ज्योतिष शास्त्र में प्रेम के कारकों के बारे में बताया गया है. जन्म कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों का माना गया है. कुंडली का जब पंचम भाव अशुभ और कू्रर ग्रहों से पीड़ित हो जाता है तो प्रेम संबंधों में अचानक परेशानी आनी लगती है. बात बात पर तनाव और विवाद की स्थिति बनने लगती हैं. कभी कभी भ्रम के कारण लव रिलेशन में दिक्कत आने लगती हैं. 

प्रेम संबंधों में बाधा पहुंचाने वाले ग्रहों का पता लगाकर यदि उपाय किया जाए तो दिक्कत दूर हो जाती है. आइए जानते हैं उन ग्रहों के बारे में जो प्रेम संबंधों में बाधा पैदा करने की कोशिश करते हैं-

शनि देव: शनि देव को शांत रखना बहुत ही जरूरी है. शनि जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति के प्रेम संबंधों को प्रभावित करते हैं. पंचम भाव पर शनि की दृष्टि पड़ने से वाद विवाद और ब्रेकअप जैसी स्थिति का निर्माण करते हैं. इसके लिए शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करनी चाहिए और शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए.

मंगल: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रहों को ग्रहों का सेनापति माना गया है. मंगल का स्वभाव उग्र माना गया है. मंगल जब अशुभ होता है तो प्रेम संबंध में लड़ाई झगड़े की स्थिति अधिक बनने लगती है. क्रोध के कारण संबंध प्रभावित होने लगते हैं. मंगल को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.

सूर्य: सूर्य ग्रह जब अशुभ होता है तो प्रेम संबंधों को लेकर घर के बड़े नाराज होने लगते हैं जिस कारण प्रेम संबंधों पर बुरा असर पड़ने लगता है. इसके लिए रविवार के दिन सूर्य देव को सुबह उठकर जल देना चाहिए. पिता को प्रसन्न रखने की कोशिश करनी चाहिए.

राहु-केतु: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को पाप ग्रह माना गया है. जब ये अशुभ होते हैं तो रिश्तों में भ्रम की स्थिति बना देते हैं जिस कारण कभी कभी ऐसी बातों पर विवाद की स्थिति बनने लगती है जिनका कोई अर्थ नहीं होता है. राहु और केतु अचानक ब्रेकअप भी कराते हैं. इसलिए इन ग्रहों को शांत रखने के लिए भगवान शिव और भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 
Shukra Uday 2021: शुक्र ग्रह का हुआ उदय, प्रेम संबंधों में आने वाली बाधाएं होंगी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Love Rashifal 25 July 2026: मीन राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, साथी के साथ बढ़ेगा रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव
मीन राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, साथी के साथ बढ़ेगा रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव
Numerology: क्या आपकी जन्मतिथि में भी छिपा है धनवान बनने का राज? जानिए किस उम्र में मिल सकता है बड़ा धन लाभ
Numerology: क्या आपकी जन्मतिथि में भी छिपा है धनवान बनने का राज? जानिए किस उम्र में मिल सकता है बड़ा धन लाभ
Numerology: अगर बार-बार 11:11 या 22:22 दिखता है, तो क्या है इसका ज्योतिषीय मतलब? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Numerology: अगर बार-बार 11:11 या 22:22 दिखता है, तो क्या है इसका ज्योतिषीय मतलब? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget