एक्सप्लोरर

March Special Days 2025: दिन और रात होंगे बराबर, 21 मार्च का क्या है रहस्य?

March Special Days 2025: 21 मार्च को एक खास खगोलीय घटना घटने वाली है. दिन और रात बराबर होंगे. ऐसा साल में कितनी बार और क्यों होता है इसकी पूरी जानकारी ज्योतिषाचार्य से जानें.

March Special Days 2025: खगोलीय घटना क्रम में मंगलवार 21 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे. 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की ही रात होगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होने से होगा. उल्लेखनीय है कि खगोलविद् इस घटना को वसंत संपात कहते हैं.

इसी दिन से ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ होना माना गया है. खगोलीय घटना में 21 मार्च को सूर्य भूमध्य रेखा पर होने से दिन और रात बराबर रहेंगे। दिन 12 घंटे का तो रात भी 12 घंटे की रहेगी. 21 मार्च के बाद से ही दिन बड़े होने लगते है. वहीं रातें छोटी होने लगती है. यह परिवर्तन लगातार जारी रहेगा.

इसे वसन्त सम्पात भी कहा जाता है.  वैसे तो साल में 365 दिन होते हैं और हर दिन 24 घंटे का होता है लेकिन साल में चार दिन ऐसे होतें हैं, जिनकी अलग ही खासियत है. इन चार दिनों में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर आते हैं.

यूं तो सामान्य दिनों जब दिन और रात बराबर होते हैं.  आमतौर पर ये 12-12 घंटे के होते है. वर्ष में दो बार दिन व रात के बराबर होने की स्थिति बनती है. सूर्य के उत्तरायण के मध्य व सूर्य के दक्षिणायन के मध्य आने से दिन व रात 12-12 घंटे के होते हैं. वास्तव में हमारी पृथ्वी साढ़े तेईस अंश झुकी हुई स्थिति में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है. इससे कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा के बीच सूर्य की गति दृष्टि गोचर होती है.

इसी स्थिति में 21 मार्च और 23 सितंबर को सूर्य भूमध्य रेखा पर लंबवत रहता है. वहीं 23 सितंबर को सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश कर जाएगा. पृथ्वी अपने उत्तरायण पक्ष को 187 दिन में पूरा करती है. 21 मार्च से 23 सितंबर तक धीमी लेकिन 23 सितंबर से 21 मार्च तक गति तीव्र हो जाती है. इससे यह पक्ष 178 दिन में ही पूरा हो जाता है. पृथ्वी 3 जनवरी को सूर्य के सबसे ज्यादा समीप व 4 जुलाई को ज्यादा दूर होती है.

साल में दो बार ऐसा होता है, जब दिन और रात बराबर होते हैं. इसमें 20 -21 मार्च के अलावा 23 सितंबर को भी दिन रात बराबर होते हैं. इसी प्रकार 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और 21 जून को बड़ा दिन होता है. सूर्य के उत्तरी गोलार्ध पर विषुवत रेखा पर होने के कारण ही 23 सितंबर को दिन व रात बराबर होते है.

इसलिए होती है यह खगोलीय घटना

इस घटना को इक्विनॉक्स कहते हैं. यह साल में दो बार होती है. पृथ्वी अपने अक्ष पर झुके होने के साथ ही सूर्य का चक्कर एक अंडाकार मार्ग में लगाती है। जिससे दिन और रात की लम्बाई घटती बढ़ती रहती है. इसके प्रभाव से ही मौसम में गर्मी, सर्दी होती है. इक्विनॉक्स के दौरान, सूर्य ठीक पूर्व में उगता है और ठीक पश्चिम में अस्त होता है, जिससे छाया अपेक्षाकृत कम बनती है.

जैसे ही पृथ्वी की धुरी संतुलन के एक बिंदु पर पहुंचती है, जो उत्तरी गोलार्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है. इक्विनॉक्स की खगोलीय घटना के महत्व को लोगों को समझाने के लिए बुधवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से इसके बारे में लोगों को बताया जाएगा.

साल में कब-कब होती है खगोलीय घटना

  • 20 अथवा 21 मार्च दिन रात बराबर
  • 23 सितम्बर दिन रात बराबर
  • 22 दिसंबर सबसे छोटा दिन
  • 21 जून सबसे बड़ा दिन

इसलिए होते हैं दिन और रात

पृथ्वी के अपने अक्ष में घूमने के कारण दिन और रात होते हैं. साथ ही समय घटता बढ़ता रहता है. यदि धरती न होती तो सूर्य के तरफ वाला हिस्सा हमेशा सूर्य के प्रकाश में रहता और दूसरी तरफ का हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता.

 Bhutadi Amavasya 2025: भूतड़ी अमावस्या क्या है ? मार्च में कब है ये, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget