एक्सप्लोरर

Jyotish Shastra: 'मंगल' की विशेष दृष्टि के कारण ये तीन राशियां होती हैं अतिक्रोधी, खुद का ही कर लेते हैं अमंगल

Jyotish Shastra: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है, जिसे युद्ध, रक्त, ताकत और साहस आदि का कारक माना गया है. मंगल की दृष्टि तीन राशियों पर रहती है, जिससे ये स्वभाव में क्रोधी होते हैं.

Jyotish Shastra,Mars Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को मुख्य तौर पर सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल साहस, भूमि, ताकत, सेना, पुलिस, युद्ध और पौरुष आदि का कारक है. जिनकी कुंडली में मंगल का शुभ प्रभाव होता है उनमें अपार साहस की उत्पत्ति होती है.

ऐसे लोग जीवन में बड़ी से बड़ी चुनौतियों को स्वीकार कर उनपर विजय प्राप्त कर लेते हैं. लेकिन जिनकी कुंडली में यदि मंगल अशुभ या कमजोर हो तो ऐसे लोगों का स्वभाव अतिक्रोधी हो जाता है. अपने इस स्वभाव के कारण ये लोग कभी-कभी तो खुद को भी हानि पहुंचा लेता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल की विशेष दृष्टि मुख्य तौर पर तीन राशियों पर रहती है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

इन राशियों पर पड़ता है मंगल की दृष्टि का शुभ-अशुभ प्रभाव

  • मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को मेष राशि का स्वामी ग्रह बताया गया है. इस राशि पर मंगल की विशेष दृष्टि होती है. मंगल जब इस राशि में शुभ होता है तो इस राशि के लोगों को भी मंगल से शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसे लोग संपंन्न होते हैं और भूमि के मालिक बनते हैं. ये सेना और पुलिस जैसे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं और उच्चपद को प्राप्त करते हैं. साथ ही ऐसे लोग रणनीति बनाने में माहिर होते हैं. इनमें तकनीक को समझने की अच्छी कला होती है, जिससे ये अच्छे इंजीनियर भी होते हैं. लेकिन जब इस राशि में मंगल अशुभ होता है तो इस स्थिति में लोग सही और गलत का निर्णय भी करने में सक्षम नहीं होते हैं, जिस कारण इन्हें परेशानियां उठाती पड़ती है.
  • कर्क राशि- ज्योतिष में कर्क को मंगल की नीच राशि माना गया है. कुछ स्थितियों में मंगल इस राशि के लोगों को परेशान करते हैं. जब मंगल की दृष्टि कर्क राशि पर पड़ती है तो व्यक्ति को बहुत गुस्सा आता है और वह क्रोधित हो जाते हैं. मंगल की दृष्टि पड़ने से अतिक्रोधी स्वभाव के कारण कभी-कभी ये लोग गलत काम भी कर बैठते हैं, जिससे इन्हें खुद ही परेशानी उठानी पड़ती है और दूसरों को भी परेशानी होती है.
  • वृश्चिक राशि- ज्योतिष में मंगल ग्रह को वृश्चिक राशि का भी स्वामी ग्रह बताया गया है. वृश्चिक राशि पर जब मंगल की दृष्टि पड़ती है तो ऐसे में व्यक्ति शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है. लेकिन इनके मन में क्या चल रहा है, इस बात का सामने वालों को अंदाजा भी नहीं लगता. ये अपनी योजनाओं को पूरी तरह से गुप्त रखने में माहिर होते हैं. इसलिए कभी-कभी ये अपने फैसले से सभी को चौंका देते हैं. लेकिन मंगल के अशुभ होने से वृश्चिक राशि वालों को चोट, दुर्घटना और रक्त संबंधी परेशानियां होती है.

ये भी पढ़ें: Cancer Traits: भरोसेमंद और बुद्धिमान होते हैं कर्क राशि के लोग, ये खूबियां बनाती हैं खास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget