एक्सप्लोरर

Shaniwar Puja: आज है शनिवार, इस दिन किस देवी-देवता की पूजा करें, जानिए पूजा विधि

Shaniwar Puja: शनिवार के दिन वैसे तो मुख्य रूप से शनि देव की पूजा होती है. लेकिन इसी के साथ यह दिन हनुमान जी, भैरव बाबा और पीपल वृक्ष की पूजा के लिए भी शुभ माना जाता है.

Shaniwar Puja: शनिवार का दिन वैसे तो न्याय के देवता शनि देव की पूजा-अराधना के लिए समर्पित होता है. लेकिन इसी के साथ इस दिन अन्य देवताओं की पूजा भी फलदायी मानी गई है. आइये जानते हैं आज शनिवार के दिन किन देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है.

शनिवार को किसकी पूजा होती है (Which god is worshiped on Saturday)

शनि देव (Shani Dev)- शनिवार का दिन भगवान शनि देव और शनि ग्रह की पूजा के लिए समर्पित होता है. साढ़ेसाती, ढैय्या और ग्रह दोषों से राहत के लिए शनि देव की पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है. बता दें कि शनि देव की पूजा शाम के समय करना शुभ होता है. पूजा के लिए काले तिल, काला वस्त्र, सरसों तेल और नीले फूल आदि लेकर शनि मंदिर जाकर पूजन करें.

भगवान हनुमान (Hanuman Ji)- शनि देव के अलावा शनिवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए भी समर्पित है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोषों से राहत मिलती है. शनिवार के दिन सुबह स्नानादि के बाद हनुमान जी को लड्डू और लाल चोला चढ़ाकर पूजा करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही हनुमान चालीसा पढ़ें या हनुमान जी के नामों का जाप करें.

बाबा भैरव (Kaal Bhairav)- शिव के रौद्र रूप या शिव के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की पूजा के लिए भी शनिवार का दिन उत्तम माना जाता है. इस दिन काल भैरव की पूजा के कष्ट, भय और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है. काल भैरव की पूजा में काले तिल, सरसों तेल, सिंदूर और काला कपड़ा चढ़ाएं.

इन पेड़ों की पूजा- हिंदू धर्म में पेड़-पौधों के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. इन पेड़ों में पीपल और शमी का विशेष स्थान है, जिसकी पूजा शनिवार के दिन करना अधिक शुभ और फलदायी होता है. मान्यता है कि, शनिवार को शमी की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. वहीं पीपल वृक्ष में त्रिदेवों का वास माना जाता है. शनिवार के दिन सुबह स्नान कर पीपल वृक्ष और शमी वृक्ष मे जल अर्पित करें और फिर दीप जलाएं.

FAQs

Q. क्या शनिवार को देवी पूजा भी होती है?

A. हां, शनिवार के दिन तारा देवी की पूजा भी की जाती है.

Q. क्या शनिवार को बाल-दाढ़ी कटवा सकते हैं?

A. नहीं, धार्मिक और परंपरागत मान्यतानुसार शनिवार को बाल-दाढ़ी नहीं बनवाना चाहिए.

Q. क्या महिलाएं शनि देव की पूजा कर सकती हैं?

A. हां, शनि देव को स्पर्श किए बिना महिलाएं भी पूजा कर सकती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 16 August 2026: सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget