एक्सप्लोरर

Horoscope Today: वृषभ और तुला वाले रहेंगे परेशान, पढ़ें मेष-मीन सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope Today 3 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज मंगलवार 3 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 3 September 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज मंगलवार, 3 सितंबर 2024 के दिन भाद्रपद माह की प्रतिपदा (Bhadrapada 2024) तिथि रहेगी. आज पूर्व फाल्गुनी और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. साथ ही सिद्ध और साध्य योग भी रहेगा.

राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 03  बजकर 32  मिनट से 05 बजकर 05 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार सिंह राशि पर होगा.ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज,

वृषभ वाले कुछ परेशान रहेंगे. तुला वाले सेहत का ध्यान रखें और मकर वालों का दिन बढ़िया रहेगा. ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 3 September 2024)-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं. कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today) 
आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा. पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है. आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे, परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. साथ ही कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है. परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें. परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें, बाहर के खानपान से बचें. आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं. गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, सावधान रहें. विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, समय को देखकर शांत रहें. पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है. कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है. रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है. कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. मित्र के साथ पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी. साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है. बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है. परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: आज कर्ज लेने से बचें ये 3 राशि वाले लोग, पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget