एक्सप्लोरर

Horoscope Today: आज कर्ज लेने से बचें ये 3 राशि वाले लोग, पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 2 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज सोमवार 2 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 2 September 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज सोमवार, 2 सितंबर 2024 के दिन भाद्रपद माह की अमावस्या (Bhadrapada amavasya 2024) तिथि रहेगी. आज मघा और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र (Pushya Nakshatra) रहेगा. साथ ही शिव और सिद्ध योग भी रहेगा.

राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 07  बजकर 46  मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार सिंह राशि पर होगा.ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज,

कन्या राशि वालों के पार्टनर के साथ हो सकती है कहासुनी. तुला वालों का मन रहेगा विचलित और कुभ वालों को मिल सकता है फंसा धन. ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 September 2024)-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज मेष राशि के जातक अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों के निपटाने में लगे रहेंगे. किसी सामाजिक काम से भी आज सक्रिय रहेंगे. अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, स्थायी संपत्ति में धन लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा, भविष्य में यह आपको बहुत लाभ देगा.

शाम को किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है. अगर आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में कोई डील फाइनल करते हैं तो इससे लाभ होगा. आज की शाम आप मित्रों और निकट संबंधियों के साथ बिता सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आज का दिन वृषभ राशि वालों के रोमांटिक रहेगा. पारिवारिक जीवन में इन्हें जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. आपको बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य में लाभ और सफलता मिलेगी. कुछ नई चीजों को आज आप सीख सकते हैं.

आज आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा अधिक खर्चीला रह सकता है. बच्चों और जीवनसाथी की खुशी पर आज आप धन खर्च करेंगे. आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार से मदद मिल सकती है. शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today) 
आप अगर कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे तो आपको आज लाभ जरूर मिलेगा. आप परिवर्तन और लाइफ में कुछ नया आजमाने से कभी नहीं डरते हैं आपकी यह खूबी आज आपको लाभ दिलाएगी. अपने माता-पिता से बच्चे के भविष्य को लेकर कुछ विचार विमर्श कर सकते हैं.

जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, इनके सहयोग से बच्चों से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान भी निकलेगा. लव लाइफ आज आपकी रोमांटिक रहने वाली है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
परिवार में कोई दबी समस्या फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आपको मानसिक परेशानी होगी. परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या को हल निकालने की आप कोशिश करें तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है. अगर आज आप नौकरी पर जा रहे हैं तो आज किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है.

आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपको करने होंगे.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के जातक आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. आप धार्मिक और और शुभ कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे.

दोपहर तक आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे. शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज कन्या राशि वालों का भाग्य मेहरबान रहेगा. अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा और भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ प्राप्त होगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.

आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा. लेकिन अत्यधिक परिश्रम के कारण शाम को आप थकान महसूस करेंगे.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आपका मन किसी वजह से विचलित और अशांत रह सकता है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किसी बात को लेकर आज कहासुनी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि इसमे आपको जीवनसाथी का सहयोग और साथ प्राप्त होगा जिससे आपका पक्ष मजबूत होगा.

परिवार में आपको पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा. घर पर कोई पार्टी या उत्सव का आयोजन हो सकता है. बच्चों के साथ आप वक्त बिताएंगे और उनकी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने में सहयोग करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा. शुभ कार्यों में इनकी रुचि रहेगी और धर्म कर्म के काम करेंगे. कुछ सामाजिक कार्यों में भी आप सहभागी बन सकते . आज किए गए कार्यों का आपको भविष्य में भी लाभ मिलेगा. यदि भाइयों के साथ कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा.

आप किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. पिता की सेहत को लेकर आज चिंता और परेशानी हो सकती है. इसमें कुछ धन भी खर्च होगा.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है. किसी बात के लेकर आपस में कहासुनी हो सकती है. जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा.

आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे. शौक और मनोरंजन पर भी आपका धन खर्च होने का योग बना हुआ है. पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन मकर राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल बनेगा जिससे आपको काम करने में आनंद आएगा. आपके लिए सलाह है कि आपका जो भी जरूरी काम है पहले उसे ही आज निपटाने की कोशिश करें.

दिन के दूसरे भाग में आपको कुछ न कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में उत्तम सफलता मिलेगी. आपके परिवार के सदस्यों से आपको खुशी और लाभ मिल सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज कुंभ राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से लाभ मिल रहा है. आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है. आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको जन समर्थन प्राप्त होगा. राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का प्रभाव आज बढेगा.

आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. आज स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान पर संयम रखें.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज मीन राशि के जातक जो भी काम करेंगे, नई उमंग और उत्साह के साथ करेंगे. अपने परिवार में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, जिसका लाभ आपको मिलेगा. आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा और करियर को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं.

सलाह है कि घर के बड़ों से आज सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लें. शाम के समय आपके आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो उससे बचने का प्रयास करना चाहिए. अपने काम से काम रखें दूसरों के मामलों से आज दूर रहें.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: सितंबर का पहला दिन आज किसके लिए रहेगा खास, पढ़ें मेष-मीन सभी राशियों का आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
Monthly Tarot Horoscope August 2026: अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर भूलकर भी न छुएं तवा-कढ़ाई! जानें राहु-केतु दोष से बचने का उपाय
नाग पंचमी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तवा और कढ़ाई? जानें राहु-केतु और वास्तु से जुड़ा इसका रहस्य!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget