एक्सप्लोरर

26 January Ka Rashifal: वृष, सिंह और मकर राशि के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, देखें अपना भविष्यफल

26 January Ka Rashifal: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. आज शुक्रवार 26 जनवरी का कुछ राशियों के लिए सामान्य तो वहीं कुछ के लिए चुनौती भरा रह सकता है. जानें आज का अपना राशिफल.

26 January Ka Rashifal: 26 जनवरी 2024 को शुक्रवार का दिन रहेगा और माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. इस दिन पुष्य और आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज शुक्रवार को प्रीति योग और आयुष्मान योग रहेगा. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर रहेगा. शुक्रवार, 26 जनवरी को सुबह 11:17 से 12:39 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज वृषभ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. कन्या राशि वालों का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा. मकर राशि वालों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं धनु राशि वालों को आज धन के अवसर प्राप्त होंगे. आज शुक्रवार, 26 जनवरी का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं. (Aaj Ka Rashifal)-
 
मेष राशि (Aries): आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है. किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें. समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा. छात्रों के लिए दिन सामान्य साबित हो सकता है.
 
वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी. मन परेशान रह सकता है. पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें. पूंजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. छात्रों के लिए समय उपयुक्त है, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. दोस्तों के साथ समय हँसी मजाक में गुजर सकता है. 
 
मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेंगी सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे. नौकरी व्यापार में सफलता के योग हैं आर्थिक उन्नति होगी. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है शांति से काम लें. संतान सम्बन्धी चिंता में पड़ सकते हैं धैर्य रखें. छात्रों को इच्छित परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है. भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और तनाव में कमी आएगी.
 
कर्क राशि (Cancer): आज आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जिस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा. अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े बेकार, वाणी पर संयम रखें. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
 
सिंह राशि (Leo): आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यालय में लंबित कार्यों को निपटाने में अधिकतर समय जाएगा. आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं. छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें. नौकरी व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन शुभ है , छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का मौका मिलेगा.
 
कन्या राशि (Virgo): आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा. आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा. कार्यालय में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, पुरानी आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी. कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं. नौकरी व्यापार में काम सुचारू रूप से मिलेगा. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. छोटे भाई बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें.
 
तुला (Libra): आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. आर्थिक मामले अटक सकते हैं. नौकरी व्यापार के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा हो सकती है. अनावश्यक खर्चे उभर सकते हैं. छात्रों को मनोवांछित सफलता के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे. भाई बहनों के रिश्तों में तनाव का अनुभव करेंगे. अत्यधिक भागदौड़ के कारण परिवार की शांति भंग कर सकते हैं, स्वयं पर नियंत्रण रखें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा. बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा, जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, पूंजी निवेश सोच समझकर करें. कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो कि फायदेमंद साबित होगी. व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होगा. धन लाभ की स्थिति बन रही है. छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी.
 
धनु राशि (Sagittarius): आज का दिन बेहतर साबित होगा. सभी सोचते हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दोस्तों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों से सबक लेकर कोई बेहतरीन फैसला लेंगे. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.
 
मकर राशि (Capricorn): आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे तनाव उभर सकता है. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी. आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे. बेरोजगारों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं. छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है.
 
कुम्भ राशि (Aquarius): आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. घर से बाहर जाते समय कुछ एक्स्ट्रा पैसा साथ लेकर जाएं. अचानक कोई जरूरत पड़  सकती है. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के ले भी बुलावा आ सकता है. सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी. आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है. कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म होंगी.
 
मीन राशि (Pisces): आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब का मन लुभाएगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं. सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा. जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है.
 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget