एक्सप्लोरर

Horoscope Today: तुला के लिए सुखद रहेगा दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 14 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज बुधवार 14 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 14 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज बुधवार, 14 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. आज अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. साथ ही इन्द्र और वैधृति योग भी रहेगा. आज राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 12  बजकर 31  मिनट से 02 बजकर 07  मिनट तक है. चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज कर्क वालों का दिन उत्साह से भरा रहेगा. तुला वालों को सुख की अनुभूति होगी. वहीं मकर के लिए दिन लाभकारी रहेगा. ज्योतिषी (Astrologer) से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा,  जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 August 2024)-

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होने से मेष राशि के जातकों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए अपने खर्चों को नियंत्रित करने का आप प्रयास करें. आप अपने कारोबार के लिए कोई ऐसी डील फाइनल करेंगे, जिससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी.

किसी पुराने परिचित मित्र से संपर्क कर सकते हैं. सामाजिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी. पिता अथवा घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर आज आपको थोड़ी चिंता परेशानी हो सकती है.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं पर ध्यान देंगे और साथ ही इस हफ्ते की कार्य योजनाओं पर भी आज आप सोच विचार कर सकते हैं. अगर  आपके मन में कोई नया विचार आता है तो उसे तुरंत आगे बढ़ा दें. यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा.

यदि संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह बातचीत से सुलझ सकता है. सलाह है कि आज विरोधियों से आप सतर्क रहें और जरूरी काम अपने हाथों से ही करें किसी और को न सौंपें. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा. घर पर आज रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज के दिन मिथुन राशि वालों की रुचि रचनात्मक कार्यों में खूब रहेगी, साथ ही आज आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी, जिससे आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके मिलनसार स्वभाव की तारीफ करेंगे. सितारे कहते हैं कि, आज आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी.

इसलिए आप अवसर का लाभ उठाएं और अधूरे और पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें, सफलता पाएंगे. आज परिवार के किसी सदस्य की बात सुनकर आपको तकलीफ हो सकती है लेकिन बड़प्पन दिखाएं और कुछ कहने की बजाय बातों को इग्नोर करें इससे आपका कद और प्रभाव बढ़ेगा.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि वालों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा. आपकी अधिकांश योजनाएं सफल होंगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही आज आपको अपने घर और ऑफिस में अपना काम निपटाने का मौका मिलेगा. जो लोग आज नौकरी या कारोबार पर जा रहे हैं उन्हें कार्यस्थल पर मन मुताबिक माहौल मिलने से खुशी होगी.

साथी कर्मचारी और सहयोगियों से आपको सहयोग मिलेगा. सलाह है कि, बिजनस में किसी के बहकावे में आकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है इसलिए सुनें सबकी लेकिन फैसला लें अपनी बुद्धि से.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालेंगे. लेकिन सलाह है कि छुट्टी के आनंद में आपको अपना कोई भी महत्वपूर्ण काम आज नहीं टालना चाहिए. शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से मेल मुलाकात कर सकते हैं.

परिवार के साथ आप रोमांचक पल का भी आनंद लेंगे. विद्यार्थियों को गुरुजनों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी. आपने किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि वाले आज घर में सुख-सुविधाएं बढ़ाने और मनोरंजन पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से मन आनंदित होगा.

परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा हो सकती है. मित्रों और पड़ोसियों के साथ भी आज आप चर्चा परिचर्चा में भाग लेंगे. राजनीति विषयों पर भी आज चर्चा हो सकती है, क्रोध और आवेश में आने से बचें.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सुखद और अच्छा रहेगा. लेकिन अपने व्यवसाय में कोई भी निर्णय आंखें मूंदकर लेना बंद करें. किसी की बातों और बहकावे में आने से भी आपको बचना होगा. नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे वे अपना कोई बिगड़ा काम पूरा कर सकेंगे.

अधिकारीगण आपकी कार्यकुशलता और व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे. आप अपने मनोरंजन और शौक पर कुछ धन खर्च करेंगे. कुछ नया करने की चाहत में आप कुछ सीखने की कोशिश करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों के आज सभी अटके और पेंडिंग काम पूरे होंगे, जिससे आपको दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे. परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने परिवार और दोस्तों को एकजुट रखना होगा. नौकरी व्यवसाय में आज आप कुछ आनंद के पल भी गुजारेंगे, मित्रों के साथ बैठक का मजा ले सकते हैं.

आज शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का भी संयोग बनता दिख रहा है. आज आपको किसी महिला मित्र की मदद से भी धन लाभ हो सकता है. आपके लिए सलाह है कि, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से आपको उलझने से बचना चाहिए.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कारोबार व्यापार के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे. उच्च अधिकारियों की आप पर कृपा दृष्टि बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को सुलझाने में आपको वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा.

व्यापार में नई योजना शुरू करने से आपको लाभ मिल सकता है. आज आप रोजमर्रा के काम से हटकर किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे. आज की शाम आप दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे. मन के नकारात्मक भावों को निकालकर आप जीवन का आनंद लेंगे.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है तो वह आपको बढ़िया लाभ दे सकता है. सितारे कहते हैं कि मकर राशि के जातक घरेलू काम-काज निपटाने का में व्यस्त रह सकते हैं.आपको परिवार के सदस्यों से भी पूरा साथ सहयोग मिलेगा. घर में कोई उपकरण खराब है तो उसकी मरम्मत करवा सकते हैं.  सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today) 
आज कुंभ राशि वालों को काफी सक्रिय और सजग रहना होगा. आपको अपने सभी काम समय से पूरे करने होंगे नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है. नौकरी पेशा लोगों का यदि अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो सकता है.

आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपके परिवार के लिए सुख-शांति का कारक बनेंगे और यदि रोजगार को लेकर कोई समस्या थी तो अब ठीक हो जाएगी. आज आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाए रखने में परेशानी होगी.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा, आज आपके स्वास्थ्य में कुछ मौसमी विकार भी उत्पन्न हो सकते हैं. इसलिए आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए और कोई भी वादी चीज न खाएं जो आपकी सेहत के लिए प्रतिकूल हो. जीवनसाथी का साथ सहयोग आज आपको मिलता रहेगा.

सितारे कहते हैं आज अगर आप कारोबार में साहस दिखाएं और ठोस निर्णय लें तो आपको इसका फायदा मिल सकता है. लव लाइफ में मधुरता और तालमेल बना रहेगा. प्रेमी के साथ आप घूमने भी जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: कर्क राशि वाले सहज और सिंह वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, पढ़िए मेष-मीन सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget