एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 16 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 16 अप्रैल, 2025 बुधवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिज़नेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal: आज 16 अप्रैल, बुधवार का दिन खास है. आज दोपहर 01:18 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी. आज पूरे दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वाअमृतसिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा. 

चंद्रमा की स्थिति-  चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे.

शुभ मुहूर्त-

सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक

शाम 5:15 से 6:15 बजे तक

राहुकाल-दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों  की आज किसी से बहस हो सकती है, शांत रहें. प्रतियोगी छात्र लक्ष्य तय कर पढ़ें. महत्वपूर्ण बातें लिखित रखें, भविष्य सुरक्षित रहेगा. बॉस नाखुश हों तो काम दोबारा करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा पद प्रतिष्ठा बचाकर काम करें, घर-वाहन व्यवस्थित रखें. तेज़ बढ़ता वजन कम करें, सेहत बिगड़ सकती है. खिलाड़ी बोलने में हिचकिचाएंगे. व्यापार कठिन है, धैर्य से काम लें.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वाले पति-पत्नी का संबंध मजबूत होगा. नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें. ऑफिस में समय पर काम निपटाएं. योग्य संगति से काम में सुधार होगा. दूसरों से ईर्ष्या न करें. खानपान में सावधानी रखें. बड़े व्यापारियों को टेंडर मिल सकते हैं. मेहनत से लाभ होगा, ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें. वैवाहिक जीवन में हँसी-खुशी बनी रहेगी. खिलाड़ी गलत संगति से दूर रहें.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वालों की पुरानी बीमारी दूर होगी.कार्यस्थल पर नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. खिलाड़ी संतुलन बनाए रखें. खरीदारी लिस्ट बनाकर करें, खर्चा नियंत्रित होगा. परिवार के झगड़े भूलकर नए सिरे से जुड़ें. बेहतर सेवा से व्यापार में लाभ होगा. नेटवर्क सक्रिय रखें. प्रतियोगिता बढ़ेगी, छात्रों को मेहनत करनी होगी. ज्ञान बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स करें. मानसिक शांति के लिए ध्यान-योग करें. 

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों को ध्यान और एकाग्रता से सफलता मिलेगी. ब्याज पर लाभ मिलने के संकेत हैं. साझेदारी में निर्णय पहले चर्चा करें. प्रेम प्रसंग में माफी के लिए मेहनत करनी होगी. करियर पर पूरा ध्यान दें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. फिट रहने के लिए व्यायाम करें. काम में बुद्धि का उपयोग करें. नए सहयोगियों की मदद करें.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों का आज संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता हैं, सावधान रहें. वैवाहिक मतभेद से बचें, बातचीत करें. कठिन विषयों में गुरु की मदद लें. व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें. सुरक्षा व्यवस्था चेक करें. माता-पिता से मतभेद न होने दें. मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. लक्ष्य आधारित काम के लिए नेटवर्क सक्रिय रखें. ऑफिस में विनम्र रहें. खिलाड़ी किसी गतिविधि में तंग-कराए जा सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वालों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा. कलाकार, खिलाड़ी, छात्र सफल होंगे.बॉस से गलतफहमी हो तो बात करें. परिवार के साथ डिनर प्लान कर सकते हैं. जीवनसाथी को नाराज न करें, खासकर एनिवर्सरी पर. व्यापार में आत्मविश्वास बनाए रखें लेकिन मेहनत जारी रखें. दिन की शुरुआत सूर्य को अर्घ्य देकर करें. डायबिटीज़ रोगी खान-पान का विशेष ध्यान रखें.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वाले आज आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे.अकेलापन महसूस हो तो दोस्तों से बात करें. ऑफिस में सामान्य दिन व्यतीत करें, जोखिम न लें. प्रमोशन के लिए लंबित काम निपटाएँ. सीखे हुए हुनर को मौका मिलते ही लागू करें. बिकवाली घटने पर ग्राहक से फीडबैक लें.नए-पुराने ग्राहकों का संतुलन बनाए रखें.भाई-बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों का विवेक और उत्साह बढ़ेगा.व्यापार में सफलता से मान-सम्मान बढ़ेगा. मन को एकाग्र रखें, आत्मवश नियंत्रण रखें. मदद मांगने वालों की सहायता करें. ऑफिस प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के लिए टीम से सहयोग लें. प्रबंधन कौशल दिखेगा, बढ़ती जिम्मेदारी मिल सकती है. छात्रों को दबाव से बचकर पढ़ाई करनी चाहिए.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों के  विदेश से जुड़े काम रुक सकते हैं. तीसरे व्यक्ति के दखल से बचें. नई जिम्मेदारी मिले तो पूरी निष्ठा से निभाएँ.ऑफिस का महत्वपूर्ण डेटा सुरक्षित रखें. चालाक साथियों से सतर्क रहें. छोटे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें. व्यापार डेटा हैकिंग से बचाएँ. कुछ काम रुक सकते हैं, धैर्य रखें. जोड़ो के दर्द से बचें, दवा-व्यायाम जारी रखें.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वाले मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान दें. व्यवहार में बदलाव की तारीफ़ होगी. समय प्रबंधन से छात्र जीवन सुधरेगा. व्यापार ऋण समय पर चुकाएँ. सरकारी अटके काम पूरे करने पर जोर दें. जीवनसाथी से बहस न करें. कफ प्रधान रोगियों को सावधानी रखनी होगी. नया जॉब पाने के लिए आवेदन करें. अच्छे प्रस्ताव से मानसिक शांति मिलेगी. खेल में नशे से बचें, परिवार में विवाद टालें.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वाले आज काम में बिजी रहेंगे.  पुराने व्यावसायिक संबंध सुधरेंगे. छोटे साथियों को ज्ञान बाँटें. पढ़ने का सामान संभालकर रखें. बच्चों के व्यवहार पर ध्यान दें. थायराइड वाले दवा नियमित लें. प्रबंधन कौशल दिखाकर सफलता पायेंगे. प्रतिस्पर्धा से दूर रहें. खाद्य-व्यवसायी गुणवत्ता बनाए रखें.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों का सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मन भटके तो माँ से बात करें. पैतृक व्यापार में बड़ों के अनुभव अपनाएँ. नया सौदा सोच-समझकर करें. धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लें. व्यक्तित्व विकास के लिए समय उपयुक्त. सेहत बनाए रखने हेतु नियमित व्यायाम करें. काम समय पर पूरा करें, मेहनत से प्रमोशन होगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.

 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget