एक्सप्लोरर

Herbal Farming: इस फूल से बनाई जाती है वर्ल्ड फेमस ब्लू टी, खेती करके किसानों कमा सकते हैं तीन गुना पैसा

Aparajita Cultivation: तितली मटर एक औषधीय फसल होने के साथ-साथ दाल और चारे का उत्पादन भी देती है. वहीं इसके फूलों से विश्व प्रसिद्ध ब्लू टी यानी नीली चाय बनाई जाती है.

Aparajita Cultivation for flower, Peas and Animal Feed: भारत में औषधीय फसलों की खेती (Medicinal Farming) बड़े पैमाने पर की जाती है, जिससे देश-विदेशों की जरूरतों को भी पूरा किया जाता है. इस बीच कई औषधीय फसलों (Herbal Crops) ऐसी भी हैं, जिनसे जड़ी-बूटियों के अलावा पशु चारा और दूसरी चीजों की आपूर्ति भी हो जाती है. हम बात करें हैं अपराजिता (Aparajita) के बारे में, जिसे तितली मटर (Butterfly Peas)  भी कहते हैं. 

बता दें कि तितली मटर एक औषधीय फसल होने के साथ-साथ दलहनी और चारा फसल भी है. जहां इसकी मटर फलियां दलहन की श्रेणी में शामिल है, तो वहीं इसके फूलों से विश्व प्रसिद्ध ब्लू टी (Blue Tea making from Aparajita) यानी नीली चाय बनाई जाती है, जो डायबिटीज जैसी बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती है. अपराजिता के पौधे के बाकी बचे अवशेष पशु चारे के रूप में काम आते हैं. यही कारण है कि इसकी खेती करके किसान तीन गुना उत्पादन और अच्छी आमदनी कमा सकते हैं. 

इस तरह करें अपराजिता की खेती (Aparajita Cultivation)
अपराजिता यानी तितली मटर एक सदाबहार औषधीय फसल है, जो सर्दी, गर्मी या सूखे जैसी परिस्थितियों में बढिया उत्पादन देती है. मौसम की अनिश्चितताओं, जोखिमों और खारी जमीन में भी ये विकसित हो जाती है.  

Herbal Farming: इस फूल से बनाई जाती है वर्ल्ड फेमस ब्लू टी, खेती करके किसानों कमा सकते हैं तीन गुना पैसा

  • इसकी खेती के लिये उन्नत किस्मों के बीजों का चयन करना चाहिये, जिससे फसल में कीट-पतंगों और बीमारियों का जोखिम न रहे. 
  • किसान चाहें तो अपराजिता की काजरी–466, काजरी- 752, काजरी- 1433 या आईएलसीटी–249,आईएलसीटी-278 के बीजों से खेती कर सकते हैं.
  • इसकी खेती के लिये करीब 20 से 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीजदर की जरूरत पड़ती है. 
  • अपराजिता की सह-फसल खेती करने पर 10 से 15 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर काफी रहते हैं.
  • इसकी खेती से पहले बीजों का उपचार कर लेना चाहिये, इसके अलावा गर्मियों में उचित सिंचाई प्रबंधन करने की सलाह भी दी जाती है.
  • इसकी फसल से फलियों की तुड़ाई समय रहते कर लेनी चाहिये, वरना इसकी फलियां जमीन पर गिरने लगती है.
  • कटाई के बाद फसलों के बचे अवशेष को पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इसके फूलों का प्रसंस्करण करके ब्लू टी जैसे कई प्रॉडक्ट बनाये जाते हैं.    

अपराजिता यानी तितली मटर का उत्पादन (Production from Butterfly Pease/ Aparajita)
दलहन के लिहाज से अपराजिता यानी तितली मटर की खेती करने पर बरानी क्षेत्रों में 1 से 3 टन सूखा चारा और 100 से 150 किलो बीज प्रति हेक्टेयर का उत्पादन मिलता है. सिंचित इलाकों में इसकी खेती करना ज्यादा फायदेमंद होता है, जिसमें 8 से 10 टन सूखा चारा और 500 से 600 किलो बीजों की उपज मिल जाती है.

इन देशों में हो रही है अपराजिता की खेती (Worldwide Countries Growing Aparajita) 
वैसे तो अपराजिता एक एशियाई (Aparajita Cultivation in Asia) और अफ्रीकी इलाकों (Aparajita Cultivation in Africa) में उगने वाला औषधीय फूल (Herbal Flower Aparajita) है, लेकिन अमेरिका (America) , अफीका, (Africa) आस्ट्रेलिया (Australia), चीन(Chine) और भारत (India) में भी इसकी खेती जाती है. भारत में कई किसान इसकी व्यावसायिक खेती(Commercial farming of Aparajita)  और प्रसंस्करण (Processing of Aparajita) का काम भी करते हैं.


Herbal Farming: इस फूल से बनाई जाती है वर्ल्ड फेमस ब्लू टी, खेती करके किसानों कमा सकते हैं तीन गुना पैसा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Isabgol Cultivation: पशु चारे से जड़ी-बूटियों तक सभी जरूरतें होगी पूरी, हर फसल से मिलेगी 2 लाख की कमाई

Herbal Farming: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है खट्टा-मीठा फालसा, इसे उगाकर बन सकते हैं मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gardening Tips: बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Eggshell Fertilizer: घर पर अंडे से ऐसे तैयार करें खाद, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
घर पर अंडे से ऐसे तैयार करें खाद, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget