एक्सप्लोरर

Herbal Farming: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है खट्टा-मीठा फालसा, इसे उगाकर बन सकते हैं मालामाल

Phalsa Cultivation: एक एकड़ खेत में 1200 से 1500 पौधे लगाकर बागवानी कर सकते हैं, जिससे सालभर के अंदर ही आराम से 50 से 60 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है.

Herbal Farming of Phalsa: हर छोटे-बड़े बाजार में रेहड़ी वाले लाल-मटमैले रंग की छोटी बेरियां बेचते नजर आते हैं. इन्हीं खट्टी-मिठी बेरियों को फालसा (Phalsa Fruit) कहते हैं. भारत में ये फलदार पेड़ सिर्फ स्वाद नहीं सेहत के नजरिये से भी काफी मायने रखता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फुर्ती बढ़ाते हैं. वहीं कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस साइट्रिक एसिड, अमीनो एसिड़ और विटामिन ए, बी और सी भी सेहत का वरदान देते हैं. कृषि विशेषज्ञों की मानें तो सेहत के अलावा आमदनी के नजरिये से इसकी व्यावसायिक खेती (Commercial Farming of Falsa)  करने पर किसानों को ज्यादा फायदा होता है.

फासला की खेती (Phalsa Cultivation Process)
फालसा को तिलासिया प्रजाति का सदस्य फल कहते हैं, जिसमें 150 पौधों की प्रजातियां और शामिल है. बता दें कि इसके फल ही स्वादिष्ट नहीं होते, बल्कि इसके पौधों को भी लोग बड़े चाव से खाते हैं. इतना ही नहीं, गर्मियों में लू लगने से होने वाली समस्याओं को दूर करने में भी फासला काफी मददगार है.

Herbal Farming: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है खट्टा-मीठा फालसा, इसे उगाकर बन सकते हैं मालामाल

  • किसान चाहें तो इसे मुख्य फसल के रूप में उगा सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो अमरूद और आम  के साथ इसकी सह-फसल खेती करने पर ज्यादा फायदा होता है.
  • बीज समेत इसके पौधों को बढ़ने में काफी समय लगता है, इसलिये ज्यादातर किससान कलम यानी ग्राफ्टिंग और कटिंग विधि से ही इसके पौधों को उगाते हैं.
  • इसके पौधों के संरक्षण और अच्छी बढ़वार के लिये जीवांश और कार्बनिक पदार्थों वाली वर्मी कंपोस्ट ही खेतों में डालनी चाहिये.
  • फालसा की खेती किसानों के लिये इसलिये भी जरूरी है, क्योंकि ये कम मेहनत और प्रबंधन में ही किसानों को बढ़िया उत्पादन दे जाती है.
  • इसके पौधों को फलने-फूलने के लिये बस कटाई-छंटाई की जरूरत पड़ती है, जिससे रोपाई के सिर्फ सालभर के अंदर ही इसके पौधे  से उपज मिलना शुरु हो जाती है.
  • इसकी खेती या बागवानी के लिये जुलाई-अगस्त में पौधों की रोपाई कर देनी चाहिये, जिससे नमी और आर्द्रतायुक्त वातावरण में इसके पौधों का बेहतर विकास हो सके. 

मालामाल बना देगा फालसा (Income from Phalsa Cultivation)
फालसा की व्यावसायिक खेती (Commercial Farming of Phalsa) करने पर किसानों को काफी लाभ होता है, क्योंकि खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियां फालसा से कई जूस, जैम और कैंडी जैसे कंफेशनरी प्रॉडक्ट्स बनाती हैं. यही कारण है कि वे फालसा की उपज को हाथोंहाथ खरीद लेती हैं.

बाजार और मंडियों में भी रेहडियों पर फालसा दिखते ही लोग इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं, इसलिये इसमें नुकसान की संभावना नहीं रहती.  किसान चाहें तो एक एकड़ खेत में इसके 1200 से 1500 पौधे लगाकर बागवानी कर सकते हैं, जिसके सालभर के अंदर ही आराम से 50 से 60 क्विंटल तक उत्पादन (Phalsa Production) मिल जाता है.

Herbal Farming: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है खट्टा-मीठा फालसा, इसे उगाकर बन सकते हैं मालामाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Amla Cultivation: यही मौसम है आंवला की खेती के लिये खास, बाजार में मिलेंगे आंवला के दोगुने दाम

Almond Cultivation: इस फल से जुड़ी है इंसानों की सेहत, जानें कैसे किसानों की भी तिजोरियां भरता है बादाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?

Embed widget