एक्सप्लोरर

Co-Cropping: मालामाल बना देंगी खरीफ फसलें, खड़ी फसलों के साथ तुरंत शुरु कर दें सब्जियों की सह-फसल खेती

Co-cropping of Vegetables: खरीफ सीजन की हल्की छिटपुट बारिश के बीच सब्जियों की नर्सरी लगाने पर पौधों का तेजी से विकास होता है और बीजों का अंकुरण भी बेहतर ढंग से हो पाता है.

Vegetable Farming Along with Kharif Crops: लगभग सभी किसानों ने अपने-अपने खेतों में खरीफ फसलों (Kharif Crops) की बुवाई-रोपाई का काम कर लिया है, जिनमे अब प्रबंधन कार्य (Kharif Crop Management) तेजी से किये जा रहे हैं. कुछ फसलों में निराई-गुड़ाई का काम किया जा रहा है, तो वहीं कुछ फसलों में कीट-रोगों की निगरानी की जा रही है. इस दौरान आईसीएआर-आईएआरआई, पूसा (ICAR-IARI, Pusa) के वैज्ञानिकों ने मौसम पूर्वानुमान और मौसम आधारित खेती (Weather Based Farming) करने की सलाह जारी की है, जिसके तहत खरीफ फसलें के प्रबंधन कार्यों के साथ-साथ सब्जियों की सह-फसल खेती (Co-cropping of Vegetables) करने की भी हिदायत दी गई है. 

तैयार करें सब्जियों की नर्सरी
खरीफ सीजन की हल्की छिटपुट बारिश के बीच सब्जियों की नर्सरी लगाने पर पौधों का तेजी से विकास होता है और  बीजों का अंकुरण भी बेहतर ढंग से हो पाता है. सब्जियों की नर्सरी तैयार करते समय रासायनिक उर्वरकों की जगह कार्बनिक पदार्थों से भरपूर वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करें. इस समय टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन व अगेती फूलगोभी की पौधशाला तैयार करके मेड़ों पर इनकी रोपाई कर सकते हैं.

इन सब्जियों की खेती करें
किसान चाहें तो सब्जियों की मेड़ों पर सीधी बिजाई भी कर सकते हैं. इसके लिये ग्वार की पूसा नव बहार और दुर्गा बहार किस्मों का प्रयोग करें.

  • मेड़ों पर मूली की खेती के लिये पूसा चेतकी और भिंडी उगाने के लिये पूसा ए-4 किस्म के बीजों को कम गहराई में लगायें.
  • लोबिया की पूसा कोमल और सेम की पूसा सेम 2 या पूसा सेम 3 किस्मों की समय रहते मेड़ों पर बिजाई कर दें.
  • पत्तेदार सब्जियों की बिजाई के लिये भी समय उत्तम है, इसलिये पालक की पूसा भारती और चौलाई की पूसा लाल चौलाई या पूसा किरण किस्मों के बीज क्यारियों में लगा सकते हैं. 
  • यह समय स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न की खेती के लिये उपयुक्त है, बेबी कॉर्न की माधुरी या विन ऑरेंज और बेबी कोर्न की एच एम-4 के बीजों को खेतों में लगा सकते हैं.

मेड़ों पर उगायें गाजर
खरीफ सीजन की खड़ी फसलों की खाली मेड़ों पर गाजर की खेती करके अच्छा उत्पादन और मुनाफा कमा सकते हैं. इसके लिये गाजर की उन्नत किस्म पूसा वृष्टि का बीज उपचार करके ही बुवाई का काम करें.

  • प्रति एकड़ खेत की मेड़ों पर गाजर की बिजाई के लिये 6 किग्रा बीज काफी रहेंगे, जिनका शोधन केप्टान की 2 ग्राम प्रति किग्रा. बीज की दर के हिसाब से करना चाहिये.
  • गाजर के बीज लगाने से पहले खेत में कंपोस्ट के साथ फास्फोरस उर्वरक जरूर मिलायें.

फूल और फलों की खेती

  • खेत में खाली पड़े छायादार स्थानों का सदुपयोग करें और गेंदा (Marigold Farming) की पूसा नारंगी (Pusa Narangi) की नर्सरी तैयार कर लें. नर्सरी में बीज लगाने से पहले मिट्टी में वर्मीकंपोस्ट मिलायें और जल निकासी की व्यवस्था करें.
  • इस समय फलों की नर्सरी (Fruit Plant Nursery) भी तैयार कर सकते हैं, क्योंकि इस जलवायु में फलों के बीजों का अंकुरण और पौधों का विकास तेजी से होता है. इसके लिये आम, नींबू और अमरुद की उन्नत किस्मों का चयन करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Floriculture: इस तरह हजारों का मुनाफा लाखों में बदल देगें रजनीगंधा के फूल, त्योहारों के बीच हाथोंहाथ होती है बिक्री

Black Soil: काली मिट्टी में सोने-सा खरा उत्पादन देंगी ये फसलें, बंपर मुनाफे के साथ मिलेंगे ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स
बारिश में पशुओं की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स
बारिश में गाय-भैंस की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget