एक्सप्लोरर

50% सब्सिडी पर खरीद लो ट्रैक्टर! 20 जनवरी लास्ट डेट, फटाफट पूरा कर लें ये काम

Tractor Subsidy Scheme: ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी पाने के लिए 20 जनवरी तक ड्रा रजिस्ट्रेशन की फीस 10,000 रुपये जमा करवाने होंगे. यह फीस https://agriharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन सब्मिट करनी होगी.

Tractor Purchase:  इन दिनों खेती-किसानी में मशीनीकरण और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है. कई बार कृषि कार्यों के दौरान अधिक श्रम के कारण किसानों की तबियत ढ़ीली पड़ जाती है. ऐसे में मशीनों का इस्तेमाल करने पर ना ही ज्यादा मेहनत लगती है और ना ही ज्यादा समय खर्च होता है. सारे काम आसानी से निपट जाते हैं. ज्यादा कृषि यंत्र ट्रैक्टर से जोड़कर चलाए जाते हैं. यदि किसान के पास ट्रैक्टर होगा, तो खेती-किसानी के साथ-साथ उपज की ढुलाई के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन का काम भी आसान हो जाता है. ट्रैक्टर कुछ महंगे दाम पर भी बिकते हैं, जिसके कारण हर किसान के हाथ में इन्हें खरीदने का पैसा नहीं होता, लेकिन सरकारी योजनाओं ने इस काम को भी आसान बना दिया है.

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं के जरिए ट्रैक्टर की खरीद पर लोन और सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. वहीं अब राज्य सरकारें भी ट्रैक्टर खरीदने में किसानों की मदद कर रही हैं. इस कड़ी में हरियाणा सरकार भी आगे आई है और किसानों को 50% सब्सिडी पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवा रही है. 

ट्रै्क्टर की खरीद पर सब्सिडी
हरियाणा कृषि विभाग की ओर से पानीपत के किसानों को 30 ट्रैक्टर अनुदान पर दिए जा रहे हैं. अधिकतम अनुदान 3 लाख रुपये या 50% प्रतिशत निर्धारित किया गया है. सब्सिडी पर ट्रैक्टर खरीदने के इच्छुक किसानों को 20 जनवरी तक अपना ड्रॉ रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

इस मामले में जिला उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि वेरिफाइड किसानों के लिए ड्रॉ रजिस्ट्रेशन की फीस 10,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे https://agriharyana.gov.in/ पर जमा करवाना होगा, जो किसान आवेदन करने के बाद यह फीस पोर्टल के माध्यम से जमा नहीं करवाएंगे, उनका आवेदन रद्ध कर दिया जाएगा. वहीं, जो किसान फीस सब्मिट कर देंगे, उनका ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से जिला स्तर की कमेटी चुनाव करेगी.

कैसे मिलेगा लाभ
इस योजना के बारे में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि चुने जाने के बाद किसान को अनुमोदित निर्माता या डीलर से अपनी पंसद के मॉडल का ट्रैक्टर खरीदने के बाद अनुदान की राशि को छोड़कर शेष लागत अनुमोदित डिस्ट्रीब्यूटर के खाते में ई-वाउचर के साथ जमा करवानी होगी.

इस बीच निर्माता डिस्ट्रीब्यूटर को भी किसान की डीटेल, बैंक का विवरण, ट्रैक्टर का मॉडल, कीमत का निदेशालय के पोर्टल या ई-मेल के जरिए अनुदान ई-वाउचर के लिए अप्लाई करना होगा.

31 जनवरी तक करें आवेदन
इधर ट्रैक्टर पर 50% सब्सिडी के लिए 16 जनवरी तक फीस जमा के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं किसानों को 55 तरह के कृषि यंत्रों पर हरियाणा सरकार अनुदान दे रही है.

जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कीम का लाभ सिर्फ अनुसूचित जाति के किसानों को दिया जा रहा है, जो एस.बी. 89 स्कीम के तहत 35hp मॉडल के ट्रैक्टर के लिए निर्धारित नियम और पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- पाले से बर्बाद हुई फसल के लिए किसानों को मिलेगा मुआवजा, यहां पढ़ लें रबी फसल का क्लेम पाने की पूरी प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Late Blight Lisease In Potato: आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget