एक्सप्लोरर

किसानों के लिए 'उद्योग लगाओ-आय बढ़ाओ' स्कीम, 1 करोड़ तक का फंड दे रही सरकार, एप्लीकेशन प्रोसेस भी है आसान

Agri Business: यदि आप भी राजस्थान के किसान हैं तो कृषि प्रसंस्करण, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस, चिलिंग मिल्क प्लांट के लिए 50%, 1 करोड़ तक का पूंजीगत अनुदान और सस्ती दर पर लोन ले सकते हैं.

Food Processing Business: इंटरनेशनल मार्केट में भारत के कृषि उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है. इनका उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को ना सिर्फ खेती, बल्कि एग्री बिजनेस से जोड़ा जा रहा है, जिसमें फूड प्रोसेसिंग प्रमुख तौर पर शामिल है.  इस तरह के बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना चलाई है, जिसके तहत आवेदन करने पर फूड प्रोसेसिंग या कृषि आधारित बिजनेस के लिए शुरुआती फंड मिलता है. इसी कड़ी में राज्य सरकारें भी अपने लेवल पर किसानों को लाभान्वित करती हैं. इस कड़ी में राजस्थान सरकार भी राज्य के किसानों के लिए एक खास स्कीम लाई है, जिसके तहत कई प्रकार के कृषि आधारित बिजनेस से जुड़ने के 50% सब्सिडी यानी 1 करोड़ तक का पूंजीगत अनुदान दिया जा रहा है.

यह राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 है, जिसका लाभ राजस्थान के किसानों को अवश्य लेना चाहिए. 

कृषि बिजनेस के लिए अनुदान
राजस्थान सरकार की कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के तहत 'उद्योग लगाओ-आय बढ़ाओ' अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसानों को एग्री बिजनेस से जोड़कर आय बढ़ाई जा सके.

इस स्कीम के तहत कृषि प्रसंस्करण उद्योग, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस, चिलिंग मिल्क प्लांट लगाने की शुरुआती लागत पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी या 1 करोड़ रुपये का पूंजीगत अनुदान दिया जा रहा है.

यदि बैंक से लोन भी लेना पड़े तो चिंता ना करें, 5 साल के लिए 6% की दर से 1 करोड़ तक का ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा. इस तरह एग्री बिजनेस के लिए कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपये के पूंजीगत अनुदान का प्रावधान है.

अन्य उद्यमियों को भी अनुदान
राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 में कृषि बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए किसानों के साथ-साथ आम श्रेणी के लोगों को भी शामिल किया गया है. इन्हें भी राजस्थान सरकार ने 50 लाख तक का अनुदान या कुल लागत में 25% तक सब्सिडी दी जाएगी.

वहीं बैंक लोन पर भी 5 साल के लिए 5 प्रतिशत की दर से 50 लाख रुपये का पूंजीगत अनुदान मिलेगा. इस तरह एग्री बिजनेस के लिए कुल मिलाकर 1 करोड़ तक का पूंजीगत अनुदान हासिल कर सकते हैं.

कहां करें आवेदन
राजस्थान में कृषि प्रसंस्करण उद्योग, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस, चिलिंग मिल्क प्लांट लगाने के लिए पूंजीगत अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

राज्य सरकार ने राज किसान पोर्टल rajkisan.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. किसान चाहें तो ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर की मदद से इस लिंक पर आवेदन कर सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- यदि आप भी गन्ना की खेती करते हैं तो ड्रिप सिंचाई के लिए मिलेगा 90% अनुदान, आसान है आवेदन की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
Tips For Grass Maintenance: मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget