एक्सप्लोरर

Irrigation Scheme: यदि आप भी गन्ना की खेती करते हैं तो ड्रिप सिंचाई के लिए मिलेगा 90% अनुदान, आसान है आवेदन की प्रक्रिया

Sugarcane Cultivation: गन्ना की खेती करने वाले किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इसलिए बिहार सरकार भी इस सिस्टम को अपनाने के लिए 90% अनुदान दे रही है.

Subsidy on Drip Irrigation: किसानों को उन कृषि तकनीकों से जोड़ा जा रहा है, जो पैसा, पानी और श्रम को बचाकर सही फसल उत्पाद दे सकें. ड्रिप इरिगेशन तकनीक की पहचान भी ऐसी ही कृषि तकनीक के तौर पर की गई है, जो ना सिर्फ पानी और उपज को बर्बाद होने से बचाती है, बल्कि फसल की जड़ों तक बूंद-बूंद जल पहुंचाकर उत्पादकता को की बढ़ा देती है. पानी की किल्लत वाले इलाकों में तो टपक सिंचाई को वरदान के तौर पर देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब के किसानों के बीच ड्रिप इरिगेशन लोकप्रिय हो रहा है.

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि गन्ना की फसल को गलन से बचाने और सही उत्पादन हासिल करने में भी ड्रिप इरिगेशन का अहम रोल है, इसलिए राज्य सरकारें किसानों को अनुदानिक दरों पर इसे उपलब्ध करवा रही हैं.

इसी कड़ी में बिहार सरकार ने भी  सात निश्चय-2 और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई पद्धति का लाभ लेने के लिए सभी श्रेणी के किसानों के आवेदन मांगे गए हैं,

कैसे करें आवेदन
यदि आप भी बिहार के किसान हैं और गन्ना की खेती के लिए ड्रिप सिंचाई सिस्टम इंस्टॉल करवाना चाहते हैं तो  बिहार उद्यान निदेशालय के ऑफिशियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in के PMKSY लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं.

  • यहां किसानों को ड्रिप सिस्टम लगवाने के लिए अपनी पसंद की कंपनी को चुनने की आजादी की जाएगी.
  • आवेदन करने के बाद किसान के मोबाइल नंबर पर Refrenece no. भी दिया जाएगा, जिसे संभालकर रखना होगा.
  • किसान के मोबाइल पर एक OTP भी दिया जाएगा, जिसे ड्रिप सिस्टम के इंस्टॉलेशन के बाद ही संबंधित व्यक्ति या कंपनी को दें.
  • बता दें कि ड्रिप सिंचाई सिस्टम की लागत पर ही अनुदान की राशि मान्य होगी, GST पर कोई अनुदान नहीं दिया जाएगा.

कहां करें संपर्क 
अपने खेत में भी ड्रिप इरिगेशन यानी टपक सिंचाई सिस्टम इंस्टॉल करवाने के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में सहायक निदेशक से डायरेक्ट संपर्क कर सकते हैं.

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस या तकनीकी जानकारी के लिए सहायक निदेशक (उद्यान), प्रखंड उद्यान पदाधिकारी या निबंधित कंपनी से भी संपर्क किया जा सकता है.
  • किसान हेल्पलाइन नंबर- 1800-180-1551 पर भी कॉल कर सकते हैं.

गन्ना की फसल में ड्रिप सिंचाई के लाभ
गन्ना की फसल में ड्रिप इरिगेशन यानी टपक सिंचाई पद्धति अपनाकर करीब 60 प्रतिशत पानी की बचत कर सकते हैं.

  • इससे उर्वरकों की खपत को भी 25 से 30 फीसदी तक कम किया जा सकता है.
  • ड्रिप सिंचाई से खेती की लागत भी 30 से 35 फीसदी तक कम हो जाती है.
  • कई किसानों ने ड्रिप सिंचाई के जरिए फसलों की 25 से 35 फीसदी अधिक उत्पादकता हासिल की है.
  • इस तरह सिंचाई करने पर सीधा फसल की जड़ों को पानी मिलता है और पानी का अनावश्यक बहाव नहीं होता.
  • इससे अच्छी क्वालिटी की उपज हासिल करने में भी मदद मिलती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- इस जबरदस्त तकनीक से आपके खेत भी उगलने लगेंगे 'हरा सोना', आधा खर्च सरकार उठाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kesar Mango: भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा केसर आम, एक एकड़ में कितना मुनाफा कमा सकते हैं किसान?
भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा केसर आम, एक एकड़ में कितना मुनाफा कमा सकते हैं किसान?
Benefits Of Integrated Farming: खेती, पशुपालन और मुर्गी पालन एक साथ! जानिए क्या है मिक्स्ड फार्मिंग का सबसे सफल मॉडल?
खेती, पशुपालन और मुर्गी पालन एक साथ! जानिए क्या है मिक्स्ड फार्मिंग का सबसे सफल मॉडल?
Green Chilli Farming: बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget