एक्सप्लोरर

PM Kisan Self Registration: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! घर बैठे ले सकते हैं पीएम किसान की किस्तों का लाभ, आज ही कर लें ये काम

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है. अब सरकार ने लाभार्थियों के लिए स्व-पंजीकरण को और भी सरल और आसान बना दिया गया है वो भी एक मोबाइल ऐप के जरिए

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: छोटे-सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक कल्याणकारी पहल साबित हो रही है. केंद्र सरकार की ओर से हर साल लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 6,000 रुपये सीधा ट्रांसफर किए जाते हैं. यह पैसा दो-दो हजार रुपये की 3 किस्तों में भेजा जाता है, जिससे किसान अपने छोटे-मोटे खर्चों को निपटा सकें.एक तरह से देखा जाए तो आज पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से छोटे किसानों को आर्थिक संबल मिला है. इस स्कीम के तहत 12 किस्तें लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं. पिछली किस्त के तहत 8 करोड़ से अधिक किसानों को 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.

अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ ही दिनों के अंदर सरकार 13वीं किस्त के 2,000 रुपये भी किसानों को देगी. इस बीच कई किसान ऐसे भी है, जो पीएम किसान योजना की पात्रता तो रखते हैं, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं.

इन किसानों के लिए सरकार ने रजिस्ट्रेशन (PM Kisan Scheme Registration) की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है. अब किसान चाहें तो घर बैठे सेल्फ-रजिस्ट्रेशन करके भी 2,000 रुपये की किस्तों का लाभ ले सकते हैं.

पीएम किसान मोबाइल एप करें डाउनलोड
हमारे किसान सिर्फ खेती तक ही सीमित ना रहें, बल्कि तकनीक से भी जुड़े रहें. इसके लिए सरकार ने कृषि आधारित तमाम मोबाइल एप लॉन्च किए हैं, जो घर बैठे किसानों का काम आसान बना देते हैं. इन्हीं में शामिल है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का PM Kisan Mobile Application, जिसे डाउनलोड करके कई समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.

बता दें कि पीएम किसान मोबाइल एप्लीकेशन में लाभार्थी स्टेटस चेक करने से लेकर आधार डीटेल ठीक करने, स्व-पंजीकरण का स्टेटस देखने, खुद का पंजीकरण करने, स्कीम के बारे में जानकारी और हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं. इससे किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अब से घर बैठे अपनी आगामी किस्तों की जानकारी ले सकते हैं.

इस तरह करें सेल्फ-रजिस्ट्रेशन
यदि आप भी किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ना चाहते हैं तो शहर भागने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल पर ही इस योजना में अपना पंजीकरण कर सकते हैं. इसके लिए मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से पीएम किसाम मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा. इस मोबाइल एप को इंगलिश, हिंदी, गुजराती, मलयालम, मराठी, तमिल, खासी और गारो भाषा में डिजाइन किया गया है.

अब अपनी भाषा को चयन करें. अब एप में नया किसान पंजीकरण या New Farmers Registration के ऑप्शन पर जाएं. अपने आधार कार्ड पर लिखा आधार संख्या दर्ज करें. इसी प्रोसेस में आगे किसान को एक फॉर्म मिलेगा, जिसे ऑनलाइन ही भरकर सब्मिट कर दें. 

ये डोक्यूमेंट्स अपलोड करें
यदि पीएम किसान योजना से जुड़ने के लिए स्व-पंजीकरण कर रहे हैं तो साथ में आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो, जमीन के कागजात (खसरा, खतौनी या बी-1 की कॉपी), आईडी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि की सॉफ्ट कॉपी अपलोड कर दें.

ध्यान रखें कि जो किसान 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन के मालिक हैं और अपनी जमीन पर खेती करते हैं, वही पीएम किसान योजना का पात्र होंगे. साथ ही, नए किसानों के लिए राशन कार्ड दस्तावेज भी अनिवार्य कर दिया है. आप चाहें  तो अधिक जानकारी के लिए pmkisan.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं.

कहां करें संपर्क
पीएम किसान योजना से जुड़ने या इस स्कीम की किस्तें पाने में कोई दिक्कत आ रही है तो अपनी समस्या pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर सकते हैं. किसानों की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किए हैं, जो पूरी तरह से टोल फ्री हैं. 155261 या 1800115526  या फिर 011-23381092 पर भी कॉल करके प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने या योजना में आ रही समस्या का हल पा सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों के लिए मौसम अपडेट... अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम! पहले ही हो जाएं अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन बोनस
दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन बोनस
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड से खेती के लिए कितना कर्ज मिल सकता है, जानें नियम
किसान क्रेडिट कार्ड से खेती के लिए कितना कर्ज मिल सकता है, जानें नियम
Purple Potato: कितना अनोखा है पर्पल आलू? पैदावार और फायदे जान चौंक जाएंगे आप
कितना अनोखा है पर्पल आलू? पैदावार और फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Crop Irrigation: खेत में पानी देने का सही समय कब? ऐसे पहचानें किसान
खेत में पानी देने का सही समय कब? ऐसे पहचानें किसान

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget