एक्सप्लोरर

Weather Update: किसानों के लिए मौसम अपडेट... अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम! पहले ही हो जाएं अलर्ट

Weather Forecast:आईएमडी ने हिमाचल और राजस्थान मे भी कहीं-कहीं शीतलहर चलने का अनुमान जताया है, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश में कोहरा रहने के आसार हैं.

IMD Weather Forecast: नए साल का आगाज हो चुका है. तापमान में गलन बढ़ गई है. शहर हो या गांव...हर जगह सुबह से ही धुंध छाने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का भी अनुमान है कि अगले कुछ दिन देशभर में तापमान शुष्क रहने वाला है. खासतौर पर उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में ना सिर्फ तापमान मे गिरावट देखने को मिलेगी, बल्कि कई इलाकों में बारिश के भी आसार है. पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में गना कोहरा छाया रहा. कई इलाकों में तापमान में गलन देखी गई है. अगले 24 घंटे में भी उत्तर भारत, मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत में धुंध छाए रहने की संभावनाएं हैं.

आज कैसा रहेगा देखभर में मौसम का हाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अनेक जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि बिहार में कहीं-कहीं काफी धुंध रहने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश ,उड़ीसा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में सुबह-शाम तापमान में गलन और कोहरा रहने का अनुामन है.आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक,  हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

कहां बरसेंगे बादल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश का संभावना जताई है. उत्तर पश्चिमी भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है, लेकिन तापमान गिरने की प्रबल संभावनाएं है.

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहेगा. बिहार, झारखंड, उड़ीसा में भी बादल नहीं बरसेंगे, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्कम में कहीं-कहीं बारिश के आसार है.

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन केरल, कर्नाटक, तेलंगाना,आंध्र प्रदेश या अंडमान-निकोबार में भी बारिश के आसार नहीं है. देश के बाकी राज्यों में भी अगले 24 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
पिछले दो दिनों में दिल्ली का औसत तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ गया है. 1 जनवरी से ही दिल्ली में ठंड और शीतलहर का दौर चालू हो गया है. देश की राजधानी में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इतना ही नहीं, भारती मौसम विज्ञान विभाग ने हवा में प्रदूषण बढ़ने की भी संभावना जताई है.

किसानों के लिए कृषि सलाह
डीडी किसान की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्दियों में किसानों के लिए भी कृषि सलाह जारी की गई है. किसान अपना और अपने पशुओं का खास ख्याल रखें. 

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान गन्ने की फसल में सिंचाई कर लें और कीट-रोगों के प्रति सचेत रहें.
  • समय से बोई गई सरसों में निराई-गुड़ाई और विरलीकरण का काम कर लें, जिससे अच्छी उपज मिल सके.
  • जिन इलाकों में गेहूं की फसल 21 से 25 दिन की हो चुकी है, वहां हल्की सिंचाई लगा दें. 
  • पशु चारा फसल बरसीम  या अन्य फसलों में भी शाम के समय हल्की सिंचाई लगा सकते हैं, जिससे फसल को पाले से नुकसान ना हो.
  • काबुली चने के पौधों की ऊपरी हिस्से से छंटाई करें, जिससे पौधों का सही विकास हो  सके.
  • मिर्च और टमाटर की फसल में कीट-रोगों की निगरानी करते रहें और खरपतवारों का नष्ट कर दें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- अरे वाह! एक बार बुवाई में सालों तक फल देती रहती है ये फसल.. होती है लाखों की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safeda Mango Cultivation: सफेदा आम की खेती कैसे कर सकते हैं किसान? सीजन में रहती है जबरदस्त डिमांड
सफेदा आम की खेती कैसे कर सकते हैं किसान? सीजन में रहती है जबरदस्त डिमांड
बारिश के मौसम में भी सेफ रहेगा आपका पोल्ट्री फार्म. मुर्गियों में नहीं फैलेगी कोई बीमारी, नोट कर लें ये 5 टिप्स
बारिश के मौसम में भी सेफ रहेगा आपका पोल्ट्री फार्म. मुर्गियों में नहीं फैलेगी कोई बीमारी, नोट कर लें ये 5 टिप्स
एक बार लगाएं और 18 महीने में पाएं 5 से 6 लाख का मुनाफा, इस फसल से किसान हो रहे हैं मालामाल
एक बार लगाएं और 18 महीने में पाएं 5 से 6 लाख का मुनाफा, इस फसल से किसान हो रहे हैं मालामाल
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget