एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त आने में कोई दिक्कत ना हो, इसलिए पहले ही कर लें ये काम! खाते में आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan Scheme: 13वीं किस्त से पहले किसान भाईयों को सुनिश्चित करना होगा कि बैंक डीटेल, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-केवाईसी, आधार सीडिग अपडेट है या नहीं. इसे अब ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के किसानों को हर साल ₹6000 दिए जाते हैं. यह रकम दो-दो हजार रुपये की दो किस्तों में सीधा किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में अभी तक 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. जल्द रबी फसलों की कटाई का दौर चालू होने वाला है. इस बीच किसानों को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन चिंता की बात यह है कि अभी तक लाखों किसानों ने ईकेवाईसी,आधार सीडिंग और लैंड रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, जिसके चलते 13वीं किस्त के अटकने की पूरी पूरी संभावना है.

मात्र इन वजहों से 2000 रुपये की किस्त नहीं अटकती, बल्कि कई बार बैंक डिटेल,आधार नंबर या अन्य जानकारी भी गलत दर्ज करने पर किस्त आने में देरी हो जाती है. यही वजह है कि लगातार नोटिफिकेशन जारी करके किसानों को सारी गलतियां सुधारने के लिए कहा जा रहा है.

किसान के साथ एक समस्या यह भी है कि खेती छोड़कर कब तक चारों के चक्कर लगाएं. इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने पीएम किसान हेल्प डेस्क (PM Kisan Help Desk) की शुरुआत की भी है, जिसकी मदद से घर बैठे ही अपनी डिटेल्स को ठीक करवा सकते हैं और समय पर 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) हासिल कर सकते हैं.

घर बैठे ठीक करवाएं सारी डिटेल 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले लाखों किसानों का पैसा गलत जानकारी दर्ज करने से ही अटक जाता है. कई बार किसानों की बैंक अकाउंट डिटेल गलत होती है तो कई बार आधार नंबर गलत दर्ज किया होता है.

सरकार तक आपकी सही जानकारी नहीं पहुंच पाती, जिसके चलते वहां से भी पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता. अब इस काम को घर बैठे ऑनलाइन करवा सकते हैं. यदि बैंक अकाउंट नंबर या आधार संख्या गलत है तो इसके लिए ऑफिशियल साइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

यह है सिंपल स्टेप्स 
सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • यहां होम पेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं.
  • यहां दिए गए Help Desk के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलने पर अपना आधार नंबर,अकाउंट नंबर या अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और Get Data पर क्लिक कर दें.
  • नई विंडो खुलने पर किसान की सारी डिटेल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • यदि आधार नंबर,बैंक खाता नंबर या किसी अन्य जानकारी में कुछ गलती है तो Grievance Type के BOX पर क्लिक कर दें.
  • यदि आपका बैंक अकाउंट नंबर गलत है तो Account No. is not Corrected के विकल्प को चुने.
  • इसी तरह सारी गलतियां सुधारने के लिए ऑप्शन दिए जाते हैं, जिसे ठीक करके नीचे Description Box में दर्ज करना होता है.
  • इसके बाद captcha Code दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक कर दें.

इस तरह के साथ आसानी से घर बैठे ही अपनी गलतियां ठीक कर सकते हैं और समय पर पीएम किसान योजना की तरीके से 2000 रुपये हासिल कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- क्या आपने राशन कार्ड अपलोड कर दिया? अगली किस्त पाने के लिए अनिवार्य हैं ये सभी चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget