एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: डिटेल भरने में गलती हुई है तो घर बैठे होगा एक क्लिक पर समाधान, बस ये करें काम

पीएम किसान सम्मान निधि की डिटेल भरने में किसानों से हलकी फुलकी कमियां हुई हैं. उन्हें घर पर बैठकर ही आनलाइन ही दुरस्त किया जा सकता है.

PM Kisan Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त खाते में पहुंच चुकी है. किसान 13 वीं किस्त के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस किस्त के इसी महीने के आखिर तक आने का अंदेशा जताया जा रहा है. देश में करोड़ों किसान 12 वीं किस्त पाने से वंचित रह गए थे. इसके पीछे वजह बताई गई थी कि अपात्र होने के कारण काफी किसान केंद्र सरकार ने खुद लिस्ट से बाहर कर दिए. वहीं काफी किसान ऐसे भी किस्त पाने से वंचित रह गए, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई थी. आज हम यही बताने जा रहे हैं कि 13 वीं किस्त पाने के लिए जो डिटेल भरी गई है. उसे भरने में यदि कहीं किसी स्तर से कोई कमी हुई तो उसे घर बैठे ही एक किल्क पर दुरस्त किया जा सकता है. 

सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
यदि आपके खाते में लगातार पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त आ रही है या फिर आप नए किसान के तौर पर जुड़े हैं. आपसे आधार कार्ड, बैंक खाते आदि में डिटेल भरने में कोई कमी हो गई तो इसके लिए पीएम किसान पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 

अब यहां क्लिक करिए
वेबसाइट खुलने के बाद आपको Farmer Corner का ऑप्शन दिख जाएगा. यहां क्लिक करने के बाद नीचे हेल्प डेस्क वाला विकल्प दिखेगा. उसपर क्लिक करने के बाद एक और हेल्प डेस्क वाला पेज आपके सामने खुलकर आ जाएगा. 

डिटेल ठीक करने के लिए अब ये करना है
वहां पर आपको आधार कार्ड व अन्य डिटेल भरनी होगी. यहां 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है. साइड में गेट डाटा ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. इसके बाद सारी डिटेल आपके सामने होगी. Grievance Type पर क्लिक कर दें. बाद में जो कमी सही करना चाहते हैं. उसे सही कर लें. 

उदाहरण से ऐसे समझ लिजिए
इसे उदाहरण की तरह समझते हैं. मसलन आधार नंबर सही करना है तो जिस जगह आधार नंबर की डिटेल भरी हुई है. उसके आगे नॉट करेक्टड का ऑप्शन दिखेगा. उसपर किल्क कर गलत भरी गई डिटेल को सही कर सकते है. साइड में कैप्चा कोड होगा. उसे भरकर जमा कर दें. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अब कॉफी किसानों की बढ़ेगी इनकम, सरकार ने बनाई ये स्कीम, हर किसान को होगा सीधा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget