एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा इन मसालों में होती है मिलावट, जानिए किसान कैसे करते हैं इनकी पहचान

दालचीनी में अमरूद की छाल की मिलावट होती है. जबकि, काली मिर्च में पपीते के बीजों की मिलावट की जाती है.

आपको अगर सबसे ज्यादा मिलावट कहीं देखने को मिलेगा तो वो हैं मसाले. दरअसल, मसालों के बारे में सबको ज्यादा ज्ञान नहीं होता है, इसीलिए मिलावटखोर बड़े आराम से मसालों में मिलावट कर लेते हैं. जैसे काली मिर्च में पपीते का बीज मिला देते हैं, लाल मिर्च में रंग वाला पाउडर और ईंट पीस कर मिला देते हैं. धनिया पाउडर में तरह तरह की मिलावट करते हैं. हल्दी में पीला रंग मिला देते हैं और जीरा में झाड़ू वाला जीरा मिला देते हैं. चलिए आज आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आखिर भारत में किन मसालों में सबसे ज्यादा मिलावट होता है.

किन मसालों में सबसे ज्यादा मिलावट होती है?

सबसे ज्यादा जिन मसालों में मिलावट होती है उनमें, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, दाल चीनी और काली मिर्च है. आपको बता दें, लाल मिर्च में लाल रंग, लाल ईंट या कबेलू का बारीक पिसा पाउडर मिला दिया जाता है. जबकि, हल्दी में मेटानिल येलो नामक रसायन की मिलावट होती है, इससे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा रहता है. मिलावट खोर धनिया पाउडर में कई तरह के खरपतवार को बारीक पीस कर मिला देते हैं और इसके अलावा इसमें आटे की भूसी को भी मिला दिया जाता है. वहीं दालचीनी में अमरूद की छाल की मिलावट होती है. जबकि, काली मिर्च में पपीते के बीजों की मिलावट की जाती है.

मिलावट की पहचान कैसे करेंगे?

अगर आप लाल मिर्च में मिलावट की पहचान करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मिर्च पाउडर को पानी में डालकर देखना होगा, अगर लाल मिर्च पाउडर पानी में तैरता रहे तो ये शुद्ध है और अगर डूब जाए तो इसका मतलब कि इसमें मिलावट की गई है. वहीं ल्दी पाउडर में मिलावट चेक करने के लिए इसमें कुछ बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड और कुछ बूंदे पानी की डालकर चेक कर सकते हैं. अगर हल्दी का कलर गुलाबी या बैंगनी हो जाए, तो इसका मतलब कि इसमें मिलावट की गई है.

धनिया पाउडर में मिलावट का पता आप उसकी खूशबू से लगा सकते हैं. वहीं दाल चीनी में मिलावट को परखने के लिए आप इसे हाथ पर रगड़कर देखें. अगर कुछ कलर नजर आए, तो यह असली है नहीं तो समझ लीजिए कि ये नकली है. जबकि काली मिर्च में मिलावट चेक करने के लिए इसको पानी या शराब में डाल कर देखें. अगर काली मिर्च तैरती दिखाई दे तो समझ जाइए कि ये नकली है और अगर डूब जाए तो इसका मतलब कि ये असली है.

ये भी पढ़ें: पीली छोड़िए...अब नीली हल्दी की खेती करिए, किसानों को हो रहा बंपर मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget