एक्सप्लोरर

पीली छोड़िए...अब नीली हल्दी की खेती करिए, किसानों को हो रहा बंपर मुनाफा

पीली हल्दी के मुकाबले नीली हल्दी की खेती थोड़ी ज्यादा कठिन होती है. ये हर तरह की मिट्टी में नहीं उगाई जा सकती. इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त भुरभुरी दोमट मिट्टी होती है.

हमारे घर में हमेशा पीली हल्दी ही इस्तेमाल होती है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि दुनिया में सिर्फ पीली हल्दी ही होती है. इस दुनिया में एक नीली हल्दी (blue turmeric) भी होती है, जो अब भारत में तेजी से उगाई जा रही है. यह हल्दी पीली हल्दी के मुकाबले ज्यादा गुणकारी होती है और बाजार में इसकी कीमत भी ज्यादा मिलती है. नीली हल्दी खाने के लिए नहीं बल्कि दवाओं के लिए इस्तेमाल की जाती है. खासतौर से आयूर्वेद में इसके कई उपयोग बताए गए हैं. तो चलिए आपको बताते हैं भारत के किसान कैसे नीली हल्दी से प्रॉफिट कमा रहे हैं.

नीली हल्दी की खेती कैसे होती है?

पीली हल्दी के मुकाबले नीली हल्दी की खेती थोड़ी ज्यादा कठिन होती है. ये हर तरह की मिट्टी में नहीं उगाई जा सकती. इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त भुरभुरी दोमट मिट्टी होती है. इस हल्दी की खेती करते समय इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है कि इसके खेत में पानी ना लगे. क्योंकि अगर इसके खेत में पानी लगा तो यह पीली हल्दी से भी तेजी से सड़ती है. इसलिए नीली हल्दी की खेती ज्यादातर लोग ढलान वाले खेतों में करते हैं, जहां पानी रुकने का कोई चांस ही ना रहे.

किसानों को इससे कितना मुनाफा होगा?

किसानों को इस हल्दी से दो तरह से मुनाफा होगा, पहला तो बाजार में इसकी कीमत ज्यादा मिलेगी और दूसरा ये कि ये हल्दी पीली हल्दी के मुकाबले कम जमीन में ज्यादा उपज देती है. कीमत की बात करें तो बाजार में नीली हल्दी डिमांड के हिसाब से 500 रुपये से 3000 रुपये किलो तक बिकती है. वहीं उपज की बात करें तो एक एकड़ में नीली हल्दी की उपज 12 से 15 कुंटल के करीब होती है, जो पीली हल्दी के मुकाबले काफी ज्यादा है. इसलिए अगर आप हल्दी की खेती करते हैं तो आपको अब से पीली छोड़ कर नीली हल्दी लगानी चाहिए. कुछ लोग इस नीली हल्दी को काली हल्दी भी कहते हैं, ऐसे में अगर आपसे कोई काली हल्दी कहे तो समझ जाइएगा कि वह नीली हल्दी के बारे में ही बात कर रहा है. दरअसल, ये ऊपर से देखने में काली होती है और अंदर से इस हल्दी का रंग नीला होता है, जो सूखने के बाद काला पड़ जाता है. इसलिए कुछ लोग इसे काली हल्दी कहते हैं.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त इस दिन मिलेगी, यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget