एक्सप्लोरर

Chemical Free Farming: फ्री में घर पर बनायें नीम का कीटनाशक, खेतों में डालने पर होंगे ये फायदे

Benefits of Neem Insecticide: नीम से बना कीटनाशक न सिर्फ कम लागत में ही फसलों से कीड़े-मकोड़ों को दूर करता है बल्कि फसलों को पोषण भी प्रदान करता है.

Benefits of Neem for better health of crop and farmers: भारत में पौराणिक काल से ही नीम का इस्तेमाल दवायें बनाने और बीमारियों के इलाज के लिये किया जाता रहा है. इसके औषधीय गुणों के कारण नीम को अमृत की उपाधि भी दी जाती है. नीम के पेड की छाल, पत्तियां, टहनियां, निबोरी और यहां तक की इसकी जड़ तक हर चीज किसी न किसी काम में आती ही है. लेकिन क्या आप जनते हैं कि नीम का प्रयोग खेती में करने से कई हजार रुपयों की बचत भी हो सकती है. जी हां, नीम से बना कीटनाशक न सिर्फ कम लागत में ही फसलों से कीड़े-मकोड़ों को दूर करता है बल्कि फसलों को पोषण भी प्रदान करता है. 

नीम से कीटनाशक बनाने का तरीका
नीम के कीटनाशक को गांव में घरेलू कीटनाशक के नाम से जानते हैं, हालांकि कई किसान जहरीले कैमिकलों को छोड़कर नीम के कीटनाशक का ही इस्तेमाल करते हैं.

  • नीम का जैविक कीटनाशक बनाने के लिये सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में 10 लीटर पानी लें.
  • 5 किग्रा. नीम की हरी या सूखी पत्तियां और नीम की निंबोली को बारीक पीस कर पानी में डाल दें.
  • इस मिश्रण में 10 किग्रा. छाछ और 2 लीटर गोमूत्र के साथ 1 किलो लहसुन को पीसकर मिला दें.
  • इस मिश्रण को मिलाने के लिये नीम की बड़ी सी टहनी या डंडी का इस्तेमाल करें
  • इस घोल को 5 दिनों तक किसी बडे बर्तन में ढंककर रख दें और समय-समय पर डंडी की मदद से घोल को मिलाते रहें.
  • 5 दिनों में बाद इस घोल का रंग दूधिया होने पर 200 मिलीग्राम साबुन और 80 मिलीग्राम टीपोल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस मिश्रण किसी साफ कपड़े की मदद से छान लें, इस तरह से नीम का जैविक कीटनाशक तैयार जाता है.

नीम कीटनाशक के फायदे

  • फसलों में मौसम के बदलाव के चलते कीड़े लगना आम बात है, लेकिन नीम का कीटनाशक इस्तेमाल करने से कीड़े-मकोड़ों के साथ बीमारियां भी दूर हो जाती हैं.
  • नीम का कीटनाशक पूरी तरह जैविक तरीकों से प्राकृतिक संसाधनों की मदद से बनाया जाता है, जो फसल और मिट्टी दोनों के लिये लाभदायक है.
  • वैसे तो सब्जी फसलों पर नीम का कीटनाशक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे प्रभावित होकर किसान बागों में और कपास की फसल पर भी छिड़काव कर रहे हैं.
  • खेतों में छिड़का जाने वाला रसायन फसलों के साथ-साथ किसानों के लिये जानलेवा है.

एक रिसर्च के मुताबिक खेतों में रसायनिक कीटनाशक के इस्तेमाल से कई किसानों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है. लेकिन नीम का कीटनाशक से फसल और किसानों को सिर्फ फायदेमंद ही नहीं, किफायती सौदा भी है.

 

इसे भी पढ़ें:- 

Organic Farming Special: खेती की इस तकनीक से सोना उगलने लगेगी मिट्टी, सरकार भी करेगी आर्थिक मदद

Zero Budget Farming Technique: बिना कैमिकल खेती से मालामाल होंगे किसान, जानें क्या है 'प्राकृतिक खेती' का नुस्खा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plants For Farmhouse Garden: आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Rice Farming: धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Urea fertilizer: यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget