एक्सप्लोरर

Lumpy Disease: इस राज्य ने पूरा किया 98% वैक्सीनेशन, लंपी से मुक्त हुए 1 लाख 12 हजार पशु, अब हालात काबू में

Lumpy Infection: राज्य में करीब 33 जिलों के 1 लाख 72 हजार 528 पशु लंपी संक्रमण से ग्रस्त थे, जिसमें से करीब 1 लाख 12 हजार पशु स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में करीब 98 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है.

Lumpy Vaccination: भारतीय गौवंशों में लंपी का संक्रमण कम नहीं हुआ है, लेकिन राज्यों में लंपी के खिलाफ चलाये गये टीकाकरण अभियान ने इसके दुष्प्रभावों को जरूर कम कर दिया है. इसी का नतीजा है कि अब देश में लंपी से मरने वाले पशुओं की तादाद अब कम होती जा रही है. पशु भी अब धीरे-धीरे संक्रमण (Lumpy Infection) से मुक्त हो रहे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र ने दावा किया है कि राज्य में लंपी की रोकथाम के लिए 97.54 प्रतिशत तक टीकाकरण पूरा हो चुका है. महाराष्ट्र सरकार ने आंकड़े जारी करके बताया कि करीब 1 लाख 72 हजार 528 संक्रमित पशुओं में से 1 लाख 72 हजार लंपी मुक्त हो चुके है. राज्य के पशुपालकों को अब डरने के बजाय पशुओं की सेहत पर गौर करना होगा, क्योंकि इसी से लंपी पर पूरी तरह से काबू पाया जा सकता है.

33 जिलों में लंपी का कहर
महाराष्ट्र के लगभग 33 जिलों में पशुओं को लंपी संक्रमण से ग्रस्त पाया गया. इतना ही नहीं राज्य में पशुओं की मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1 लाख 72 हजार 528 पशु लंपी संक्रमण से ग्रस्त थे, जिसमें से करीब 1 लाख 12 हजार पशु स्वस्थ हो चुके हैं. पशुपालन विभाग ने आंकड़े जारी करके बताया कि अभी तक 136.48 लाख पशुओं का टीकाकरण नि:शुल्क किया गया है. वहीं निजी संगठनों, सहकारी दुग्ध संघों और व्यक्तिगत पशुपालकों के अनुसार, राज्य में 97.54 प्रतिशत गौवशों का वैक्सीनेशन हुआ है. 

इन जिलों में सर्वाधिक टीकाकरण
पशुपालन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जलगांव, अहमदनगर, धुले, अकोला, औरंगाबाद, बीड, उस्मानाबाद, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, वाशिम, जालना, हिंगोली, नंदुरबार और मुंबई उपनगर आदि जिलों में करीब 140.97 लाख टीके दिये गये थे. बेशक अभी हालात काबू में है, लेकिन राज्य सरकार ने जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण करने का भी निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि राज्य को लंपी मुक्त बनाया जा सके. बता दें कि राज्य में 4 अगस्त 2022 को पहली बार लंपी संक्रमण का पता चला. अभी तक देशभर में हजारों मवेशी लंपी संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

सरकार ने दिया मुआवजा
लंपी त्वचा रोग से मरने वाले पशुओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुआवजा (Lumpy Compensation) भी जारी कर दिया है. पशु बानि झेलने वाले करीब 3091 पशुपालकों के बैंक खातों में 8.05 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये हैं. इसमें 30 हजार रूपये प्रति गाय, 25 हजार रुपये प्रति बैल और 16 हजार रुपये बछड़ों की मृत्यु पर राहत के तौर पर दिये गये हैं. इससे पशुपालकों को काफी राहत मिली है.

ये हैं लंपी के लक्षण
लंपी त्वचा रोग केवल पशुओं और अधिकतर गौवंशों में ही फैलता है. सही समय पर इलाज ना मिलने और लंबे समय तक संक्रमित रहने के कारण पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है. लंपी त्वचा रोग को पहचानना बेहद आसान है. शुरुआत में पशु का व्यवहार बदल जाता है.  लंपी संक्रमित पशु के शरीर पर फुंसियां निकल आती है. ये धीरे-धीरे बुखार में तब्दील हो जाता है. इसके बाद त्वचा पर गांठ पड़ने से पशुओं को बेचैनी हो जाती है. ऐसे में पशु दूध देना भी बंद कर देते हैं. भूख न लगना, आंखों से पानी  और कंपकंपाहट जैसे लक्षण भी लंपी संक्रमण की तरफ इशारा करते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- सरकार ने बढ़ा दीं इथेनॉल की कीमतें, 20% तक मिक्सिंग का लक्ष्य, गन्ना किसानों को भी मिलेंगे ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget