एक्सप्लोरर

Agriculture Start Up: कम खर्च पर सिर्फ 40 दिन में तैयार हो जायेगी ये पत्तेदार सब्जी, यहां जानें बंपर कमाई का नुस्खा

Leafy Vegetable Farming: सूजमुखी की प्रजाति वाली इस पत्तेदार सब्जी की परंपरागत खेती, संरक्षित खेती या हाइड्रोपॉनिक्स फार्मिंग की जा सकती है.

Romaine Lettuce Cultivation: भारत में आजकल विदेशी किस्म के व्यंजन पंसद किये जा रहे है, जिसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां भी ज्यादातर विदेशों से ही आयात हो रही हैं. इन्हीं सब्जियों में शामिल है रोमन लेट्यूस, जो एक पत्तेदार नकदी फसल भी है. बाजार और मॉल्स में अच्छी-खासी कीमत पर बिकने वाली ये पत्तेदार सब्जी सलाद, बर्गर, पिज्जा जैसे कई व्यंजन बनाने में काम आती है. इसमें मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व सेहत के लिये काफी लाभकारी होते हैं.

बात करें रोमन लेट्यूस की खेती के बारे में, तो ये हरे रंग की ये प्रजाति सूजमुखी परिवार की सदस्य है, जिसे उगाना बेहद आसान है. किसान चाहें तो इसकी परंपरागत खेती या हाइड्रोपॉनिक्स में उगाकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं.

कैसे करें खेती
रोमैन लेट्यूस की खेती से सालभर में कई बार पैदावार ले सकते हैं, लेकिन धूप और पानी से भरपूर ठंडा वातावरण इसकी खेती के लिये सबसे बेहतर रहता है. किसान चाहें तो बाजार मांग के हिसाब से पॉलीहाउस या ग्रीनहाउस में भी रोमन लैट्यूस को उगा सकते हैं.

  • रोमन लेट्यूस की सीधे बिजाई नहीं की जाती, बल्कि नर्सरी तैयार करके खेत की मेड़ों पर इसकी रोपाई की जाती है.
  • इसकी खेती के लिये अच्छी नमी और पोषण वाली बलुई मिट्टी और बलुई दोमट मिट्टी अच्छी रहती है.
  • रोमन लेट्यूस की खेती के लिये अच्छे पानी और धूप की जरूरत होती है.
  • इसलिये रोपाई के बाद इसकी फसल में शाम के समय सिंचाई काम कर देना चाहिये.
  • अकसर इसकी फसल के साथ खरपतवार भी उग जाते हैं, जो पैदावार को खराब करते हैं. इन पौधों को उखाड़कर मिट्टी में गाड़ देना चाहिये.
  • समय-समय पर मिट्टी में निराई-गुडाई करने से पत्तेदार सब्जी को अच्छी बढ़वार भी मिलती है.
  • पत्तेदार फसल होने के कारण इसमें कीड़े, बीमारियां और गलन की संभावना लगी रहती है, इसलिये जैविक कीटनाशक ही फसलों पर छिडकें.
  • ध्यान रखें कि रोमन लेट्यूस एक कम अवधि वाली फसल है जो 40 दिन में पककर तैयार हो जाती है.
  • इसलिये फसल तैयार होने के 7 दिन के अंदर रोमन लेट्यूस को जड़ समेत काटकर बाजार में बेच देना चाहिये.

लागत और आमदनी
बड़े-बड़े शहरों के नजदीकी इलाकों में रोमन लेट्यूस की खेती करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि 5 स्टार होटलों से लेकर फूड़ पाइंट कैफे और अमीर घरानों में इसकी मांग बनी रहती है. इसकी खेती के लिये अच्छी किस्म के बीजों का ही चुनाव करें, जिससे क्वालिटी प्रॉडक्शन में काफी मदद मिलेगी. एक हैक्टेयर इलाकों में इसकी रोपाई करने पर सिर्फ 40 दिनों के अंदर 120 क्विंटल सब्जी की उपज मिल जाती है, जिसे बाजार में 80-120 रूपये किग्रा के भाव पर बेचा जाता है. रोमन लेट्यूस के फायदों को देखते हुये कई देश बड़े पैमाने पर इसकी खेती कर रहे हैं और करोड़ों टन उपज के साथ अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं,.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

इसे भी पढ़ें:-

Farming Techniques: ये हैं खेती-किसानी में क्रांति लाने वाली 5 आधुनिक तकनीक, इन्हें अपनाकर बनें स्मार्ट किसान

Farming in Monsoon: बारिश के मौसम में बंपर उपज देंगी ये 6 सब्जियां, खेती के लिये तुरंत खरीद लें अच्छी किस्म के बीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget