एक्सप्लोरर

Agriculture: यूपी में शुरू होने वाली है किसान पाठशाला, फसलों को लेकर मिलेंगे कई कमाल के टिप्स

Agriculture: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा. यह पाठशाला चार चरणों में आयोजित की जाएगी. इसका खास उद्देश्य किसानों को बेहतर तकनीक सीखना और उनकी आय बढ़ाना है.

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें बेहतर तकनीक सीखने के लिए कड़ी मेहनत करती आ रही है. ऐसे में अब सरकार किसानों को बेहतर तकनीक सीखने के लिए 17 मई से चार चरण में खरीफ पाठशाला का आयोजन करेगी. इस पाठशाला में किसानों को फसल के बेहतर उत्पादन के लिए कुछ टिप्स दिए जाएंगे साथ ही उन्हें कृषि की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी, खेती किसानी से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा. इस पाठशाला के अंदर उन्हें उत्पादों को बेहतर कीमतों पर बेचने के लिए बाजार से जुड़ी व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. 

किसान पाठशाला का आयोजन

बता दें कि उत्तर प्रदेश में किसान पाठशाला का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर तकनीक सीख कर अधिक उत्पादन करना है साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है. इस पाठशाला में किसानों को  उस फसल के बारे में जानकारी दी जाएगी जिस फसल की उस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पैदावार होती है. इस पाठशाला में बागवानी, आपदा प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, नई तकनीक आदि के बारे में बताया जाएगा. इस पाठशाला की मदद से गांव के किसानों को खेती करने में काफी राहत मिलेगी. यहीं नहीं उत्पादकता में वृद्धि के लिए भी कृषकों को नवीन तकनीक की जानकारी दी जाएगी.

चार चरणों में होगी आयोजित

किसान पाठशाला को चार चरणों में आयोजित किया जाएगा. इसमें पहले चरण 17 मई से 25 मई तक रहेगा, जिसमें 37 जिलों में किसान पाठशाला आयोजित की जाएगी. वही दूसरा चरण 22 मई से 30 मई के बीच रहेगा, जिसमें 15 जिलों में किसान पाठशाला चलेगी. इसके अलावा तीसरा चरण 27 मई से 4 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 12 जिलों में किसान पाठशाला चलेगी. चौथा चरण 3 जून से 11 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 11 जिलों के किसान शामिल होंगे. इस पाठशाला को विश्वविद्यालय, उच्च अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ के द्वारा चलाया जाएगा. यही नहीं जनपदीय कर्मियों का मूल्यांकन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगा.

यह भी पढ़ें-  Char Dham Yatra: क्या चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा, जानें इसके लिए क्या होती है प्रक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paddy Crop: भिवंडी के किसानों पर मंडराया संकट, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
भिवंडी के किसानों पर मंडराया खतरा, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget