एक्सप्लोरर

Strawberry Farming: इस राज्य में में लहलहा रही स्ट्रॉबेरी की फसल, जानें- अब यूथ क्यों कर रहा ये खेती?

Strawberry Cultivation: यहां युवाओं को स्ट्ऱॉबेरी की खेती से रोजगार तो मिल ही रहा है. सरकार भी यहां के युवाओं को एग्री बिजनेस से जोड़ने के लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध करवा रही है.

Subsidy on Strawberry Farming: पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर घाटी की प्रमुख नकदी फसल में स्ट्रॉबेरी का नाम टॉप पर रहा है. कभी सिर्फ सब्जियों की खेती करने वाले किसान भी अब स्ट्रॉबेरी की खेती से कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. अभी तक सेब, चेरी, अंगूर, खुमानी और बेर जैसे कश्मीर घाटी की शान होते थे, लेकिन अब स्ट्रॉबेरी और ग्रीन एप्पल जैसे एक्जॉटिक फ्रूट्स भी इस लिस्ट में जुड़ चुके हैं. खासतौर पर राज्य के युवाओं में स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए खास रुचि देखी जा रही है. यहां युवाओं को स्ट्ऱॉबेरी की खेती से रोजगार तो मिल ही रहा है. सरकार भी यहां के युवाओं को एग्री बिजनेस (Agri Business) से जोड़ने के लिए लोन और सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है. 

जम्मू-कश्मीर में स्ट्रॉबेरी की खेती
जम्मू-कश्मीर की मिट्टी और जलवायु को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. ये ही खूबी है जो युवाओं को स्ट्रॉबेरी की खेती और इससे जुड़े एग्री बिजनेस की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित गासु बटपोरा गांव के किसानों ने स्ट्रॉबेरी की बंपर उपज ली है. यहां स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसानों की आबादी ज्यादा है, जिसके चलते गासु बटपोरा गांव को स्ट्रॉबेरी विलेज के नाम से भी जानते हैं. ये कश्मीर घाटी में स्ट्रॉबेरी उगाने वाला पहला गांव है. इसके आसपास सैंकड़ों एकड़ जमीन पर स्ट्रॉबेरी की फसल लहलहा रही है. 

स्ट्रॉबेरी की खेती से पाई सफलता
वैसे तो देश के अलग-अलग कोने से कई प्रगतिशील किसान कुछ नया करके सुर्खियों में आते हैं, लेकिन इस बार स्ट्रॉबेरी की खेती करके धीरज कुमार ने कृषि उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. हीरानगर के हरिपुर गांव के रहने वाले प्रगतिशील किसान धीरज कुमार आज 22 कनाल में स्ट्रॉबेरी की खेती (Strawberry farming) कर रहे हैं. यहां धीरज ने कृषि विभाग के सहयोग से स्ट्रॉबेरी की तीन किस्में लगाई है. इससे युवाओं और ग्रामीणों को भी रोजगार मिल रहा है. धीरज कुमार ने स्ट्रॉबेरी की खेती के साथ-साथ 10 लोगों को समतल करने, चुनने, पैकेजिंग और परिवहन से जुड़े काम में लगाया है. धीरज कुमार अपनी उपज मंडियों में कम ही बेचते हैं, बल्कि सीधा बड़े-बड़े मॉल्स और बिजनेस हाउस में ही स्ट्रॉबेरी की आपूर्ति की जा रही है.

यहां की स्ट्रॉबेरी की मार्केटिंग
आज प्रगतिशील किसान धीरज कुमार को उनकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी ही एक सफल कृषि उद्यमी भी बना रही है. ये अपनी स्ट्रॉबेरी की उपज को जम्मू बास्केट, इजी डे, बिग बाजार, पठानकोट और नजदीकी बाजारों और कठुआ से सटे पंजाब के इलाकों में बेचते हैं. इस काम को लेकर कृषि अधिकारी बताते हैं कि अब सरकार भी किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सब्सिडी (Subsidy for Strawberry farming) दे रही है. अगर किसान स्ट्रॉबेरी की खेती में 6 लाख रुपये लगाते हैं तो कृषि विभाग की तरफ से 2 लाख 86 हजार रुपये सब्सिडी मिलती है. इतना ही नहीं, कृषि विभाग ने किसानों को पावर टिलर की खरीदने और ड्रिप सिंचाई तकनीक को अपनाने के लिए भी आर्थिक अनुदान दिया है.

राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
राष्ट्रीय बागवानी मिशन (National Horticulture Mission) का लाभ लेकर आज देशभर के युवा एक्जोटिक क्रॉप्स यानी विदेशी फल सब्जियां उगा रहे हैं. स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए भी जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय बागवानी मिशन से तकनीकी और आर्थिक मदद दी जा रही है. इससे फसलों की उत्पादकता और उत्पादन में सुधार हुआ है. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी काफी बदलाव आया है. केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अब्दुल अहद मीर भी शामिल है, जिनकी 1/8 एकड़ भूमि स्ट्रॉबेरी की खेती से कवर किया गया था.

कृषि विभाग की मदद से अब्दुल अहद मीर ने भी स्ट्रॉबेरी की खेती में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया. इस फल का काफी अच्छा उत्पादन लेकर कीर्तिमान स्थापित किया, जिसके बाद राज्य और केंद्र सरकार ने सराहना की और राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार से सम्मानित भी किया. ऐसे ही कई प्रगतिशील किसानों की देखादेख आज जम्मू-कश्मीर की वादियां ना सिर्फ स्ट्रॉबेरी की फसल से लहलहा रही हैं, बल्कि यहां किसानों को मुनाफा भी हो रहा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- विदेशी भी करेंगे वाह-वाह... जब चखेंगे फल, सब्जी, अनाज, डेरी और मीट का स्वाद, ये है पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
Sheep Wool Farming: भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget