एक्सप्लोरर

Papaya Cultivation: पपीते के बागों में बीमारियों की No Entry, ऐसे होगी पहचान, जल्द करें समाधान

Precaution in Gardening: फफूंदी रोगों की रोकथाम के लिये पपीते के बागों में शुरुआत से ही जल निकासी की व्यवस्था करना उचित रहता है.

Preacaution & Solution of Fungul Diseases: पपीता के बागों से अच्छा उत्पादन लेने के लिये जरूरी है कि समय-समय पर इसके बागों में कीट प्रबंधन से लेकर सिंचाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाये. उत्तर भारत में मानसून का समय चल रहा है, ऐसे में पपीते की फसलों में गलन के कारण बीमारियां और फफूंदी रोगों की संभावना बढ़ जाती है. इस समस्या से निपटने के लिये जरूरी है कि समय पर रोगों और बीमारियों की पहचान करके बागों में जैविक कीटनाशक और विशेषज्ञों की सलाहनुसार रसायनिक दवाईयों का छिड़काव किया जाये. 

पपीते के रोग
अकसर पपीते की फसल में लापरवाही और जल भराव के कारण कीड़े और बीमारियां पनपने लगते हैं. इनमें सबसे घातक है पौधों की जड़ और तनों में कवक यानी फफूंदी के कारण सड़न पैदा होना. इस समस्या के चलते अंदर ही अंदर पपीते के पेड़-पौधों के तने और जडें खराब होने लगती है. इससे पपीते की बढ़वार तो प्रभावित होती ही है, साथ ही पेड़ भी खराब होकर गिर जाते हैं.  इस समस्या का समय पर समाधान न किया जाये, तो पानी के जरिये ये रोग पूरे बाग में फैलने लगते हैं.

बीमारियों की पहचान
पपीते के पेड़ों में कवकयुक्त बीमारी की पहचान करना बेहद आसान है. ये बीमारी अकसर बारिश में जल भराव के कारण पेड़ की जड़ों से तनों तक पहुंच जाती है. इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में पेड़ों के पत्तों का पीला पड़ना और पत्तों का मुर्झाकर गिरना शामिल है. इसके अलावा बारिश में जलभराव के कारण जड़ों में भी गलन पैदा होने लगती है, जिसके चलते पेड़ कमजोर होकर अपने आप गिर जाते हैं. इन लक्षणों के नजर आने पर तुरंत विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार प्रबंधन कार्य कर लेने चाहिये.

सावधानियां और उपचार 

  • फफूंदी रोगों की रोकथाम के लिये पपीते के बागों में जल निकासी की व्यवस्था करें, जिससे पेड़ की जड़ों में पानी न भरे.
  • विशेषज्ञों की मानें तो ज्यादा बारिश और जल भराव वाले इलाकों में पपीते की खेती नहीं करनी चाहिये.
  • यदि शुरुआत में ही बीमारियों की पहचान हो जाये, तो बीमार पौधे को उखाड़कर बाग के बाहर फेंक दें और बाग में बायो-पेस्टिसाइड का छिड़काव कर दें.
  • पपीते की नर्सरी तैयार करते समय उसे ढंककर रखें और समय-समय उसकी जगह भी बदलते रहें.
  • नर्सरी में बीजों की बुवाई से पहले बीजोपचार का काम करें, इससे पौधों में बीमारियों की संभावना ही खत्म हो जाती है.
  • पपीते का बाग में निराई-गुड़ाई का काम करते रहें, इससे जड़ें में ऑक्सीजन का संचार बढ़ जाता है.
  • बारिश का मौसम शुरु होने से पहले ही पूरे बाग में नीम से बने जैविक कीटनाशक का छिड़काव कर दें, जिससे बीमारियों की संभावना न रहे.
  • शुरुआत से ही बीमारियों को बढ़ने से रोकने के लिये गड्ढों में खाद-उर्वरकों के साथ-साथ नीम की खली और ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Chemical Free Farming: फ्री में घर पर बनायें नीम का कीटनाशक, खेतों में डालने पर होंगे ये फायदे

Organic Fertilizer: कैमिकल से भी ज्यादा शक्तिशाली है जीवामृत, फसलों को देगा अमृत जैसी शक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Growing Same Crop Repeatedly: खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 
खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 
Chilgoza Farming: भारत में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तान का चिलगोजा, एक फसल से कितनी कमाई?
भारत में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तान का चिलगोजा, एक फसल से कितनी कमाई?
How To Grow Lemon At Home: किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
Real vs fake Seeds Identification: फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget