एक्सप्लोरर

Organic Fertilizer: कैमिकल से भी ज्यादा शक्तिशाली है जीवामृत, फसलों को देगा अमृत जैसी शक्ति

Making of Organic Pesticide: बेहद कम लागत में बनने वाला जीवामृत मिट्टी को सोने में बदल देता है और इससे फसल अमृत के समान शुद्ध होती है.

Organic farming Special: जैविक उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग के चलते अब किसान भी फसल उगाने के लिये जैविक खेती अपना रहे हैं. जैविक खेती करने से खर्चों में बचत तो होती ही है. साथ ही किसानों की आमदनी में भी बढोत्तरी होती है. इस चमत्कार के पीछे जैविक संसाधनों से निर्मित जीवामृत का योगदान है. जिसका इस्तेमाल करने से फसलों की बढ़वार तेज हो जाती है और फसल में कीड़े और बीमारियों की संभावना भी खत्म हो जाती है. बेहद कम लागत में बनने वाला जीवामृत मिट्टी को सोने में बदल देता है और इससे फसल अमृत के समान शुद्ध होती है. 

ऐसे बनायें जीवामृत
जो किसान भाई इस बार जैविक तरीके से अपने फसलों की खेती करना चाहते हैं, वो घर पर ही जीवामृत, जैविक खाद और जैविक कीटनाशक घर पर ही बना सकते हैं. इसमें डाली जाने वाली ज्यादातर चीजें किसानों के घर में ही मौजूद होती हैं. आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

  • जीवामृत बनाने के लिये सबसे पहले 10 लीटर गौ मूत्र, 3किग्रा गुड़, 5 किग्रा. गाय का गोबर और 2 किग्रा. बेसन और एक बड़ा प्लास्टिक का कंटेनर लाकर रख लें.
  • सबसे पहले अलग किसी बर्तन में  3 किग्रा गुड़ को भुरभुरा पीसकर इतने ही पानी में घोल लें.
  • कंटेनर में गौ मूत्र और बेसन डालकर अच्छी तरह से घोल दें, जिससे बेसन की हर गांठ घुल जाये.
  • इसमें गोबर और पानी में घुला हुआ गुड़ डालें, घोल को डंडे की मदद से मिला दें
  • आखिर में 2 किग्रा बेसन को मिलायें और इसे डंडे की मदद से थोड़ी देर तक घोलते रहें.
  • घोल में थोड़ा पानी मिलाकर 7 दिनों तक ढंककर रख दें और रोज-रोज डंडे की मदद से चलाते रहें.
  • 7 दिन बाद इस घोल को पौधों पर कीटनाशक और पोषण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या हैं जीवामृत के फायदे

  • खेतों में जीवामृत से पौधों की जड़ को ऑक्सीजन लेने में काफी मदद मिलती है.
  • जीवामृत का प्रयोग कंपोस्ट खाद बनाने में भी किया जाता है, इससे केंचुए की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलती है.
  • इसके इस्तेमाल से पौधों को पोषक तत्व सोखने में भी काफी मदद मिलती है.
  • जीवामृत से मिट्टी की उर्वरा शक्ति के साथ-साथ फसल का उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है.
  • इससे फसल को बढ़ाने वाले सूक्ष्म जीव, जीवाणु व बैक्टीरिया को तेजी से काम करने लगते है.
  • इसके इस्तेमाल से मिट्टी नरम हो जाती है, जिससे जड़ों को फैलने में मदद मिलती है.
  • जीवामृत के प्रयोग से बंजर मिट्टी को भी उपजाऊ बनाने में भी मदद मिलती है.
  • जीवामृत बीजों के अंकुरण और पत्तियों को हरा-भरा बनाने में काफी मदद मिलती है.
  • इसके इस्तेमाल से उगने वाली सब्जी, फल और अनाजों में अलग ही स्वाद होता है.

 

इसे भी पढ़ें:- 

Zero Budget Farming Technique: बिना कैमिकल खेती से मालामाल होंगे किसान, जानें क्या है 'प्राकृतिक खेती' का नुस्खा

Chemical Free Farming: फ्री में घर पर बनायें नीम का कीटनाशक, खेतों में डालने पर होंगे ये फायदे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget