एक्सप्लोरर

Crop Insurance: यहां मिलेगा मानसून में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा, 100 फीसदी तक होगी नुकसान की भरपाई

Crop Insurance: हरियाणा में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत बागवानी फसल में नुकसान होने पर 30 हजार से 40 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से बीमा कवरेज प्रदान किया जायेगा.

Mukhyamantri Bagwani Beema Yojana: प्राकृतिक आपदा या दूसरे जोखिमों के कारण हर साल लाखों किसानों की फसलों में भारी नुकसान होता है. इस बीच किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो जाती है. खासकर बात करें बागवानी फसलों (Horticulture Crops) की तो फल, मसाला और सब्जी फसलों में कीट-रोग लगने, असमान्य बारिश, तूफान या सूखा पड़ने जैसी समस्याओं से निपटना मुश्किल हो जाता है.

स्थिति में हरियाणा सरकार (Haryana Government Scheme) की तरफ से 21 बागवानी फसलों के लिये आर्थिक सहायता दी जायेगी. इसके लिये हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (Mukhyamantri Bagwani Beema Yojana) चलाई जा रही है, जिसके तहत बागवानी फसल में नुकसान होने पर किसानों को 30 हजार से 40 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से बीमा कवरेज प्रदान किया जायेगा.
 
इन फसलों को मिलेगा बीमा कवर
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत 21 बागवानी फसलों को शामिल किया गया है, जिसमें 14 सब्जियाँ, 4 फल एवं 2 मसालों की फसलों को कवरेज मिलेगी. इनमें प्याज, आलू, फूलगोबी, टमाटर, मटर, गाजर, भिंडी, लौकी, करेला, बैंगन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मूली, हल्दी, लहसुन, आम, बेर, अमरूद, किन्नू आदि शामिल है.

इन किसानों को मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत हरियाणा राज्य सरकार ने लाभार्थी किसानों के लिया पात्रता निर्धारित की है, जिसमें लाभार्थी किसान राज्य का मूल निवासी होना चाहिये.

  • आवेदक किसान के पास अपने और फसल से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिये और किसान के पास बागवानी फसल होनी चाहिये.
  • इस योजना के तहत बागवानी फसलों को 4 श्रेणियों में बांटा गया है, जिसके तहत 25%, 50%, 75%, 100% तक नुकसान की भरपाई की जायेगी.
  • इस योजना के लाभार्थी किसानों की बागवानी फसलों में नुकसान होने पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ से 40 हजार प्रति एकड़ तक कवरेज दिया जायेगा.
  • इसके लिये लाभार्थी किसानों का अंशदान 2.5% होगा यानी सब्जी या मसाला फसलों के लिए 750 रुपये और फलों के बागों पर 1000 रुपये का प्रीमियम देना होगा.

ये हैं आवश्यक दस्तावेज
आवेदक किसान का आधार कार्ड 

  • किसान का मूलनिवास प्रमाणपत्र 
  • किसान का आय प्रमाण पत्र 
  • किसान का वोटर ID कार्ड
  • किसान का ड्राइविंग लाइसेंस 
  • किसान की बागवानी फसल का ब्यौरा
  • किसान का बैंक खाता विवरण या पासबुक की कॉपी
  • किसान का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो 

यहां करें आवेदन
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (Mukhyamantri Bagwani Beema Yojana) के तहत बागवानी फसलों को सुरक्षा कवच (Horticulture Insurance)  प्रदान करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट hortharyana.gov.in/en पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

  • किसान चाहें तो ई-मित्र सेंटर पर जाकर भी सभी दस्तावेजों की कॉपी के साथ आवेदन करके योजना के लाभार्थी बन सकते हैं.  
  • मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (Mukhyamantri Bagwani Beema Yojana Helpline Number) के तहत अधिक जानकारी के लिये सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 1800-2000-023 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: इस ड्राई फ्रूट की खेती के लिए पायें 1.4 लाख तक की सब्सिडी, इस राज्य के किसानों को मिलेगा फायदा

Tractor Subsidy Offer: किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर मिल रही है 1 लाख तक की भारी सब्सिडी, जल्द आवेदन करके उठायें लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Natural Farming Tips: जीवामृत, बीजामृत और नीमास्त्र में क्या अंतर, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
जीवामृत, बीजामृत और नीमास्त्र में क्या अंतर, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
Animal Husbandry Scheme: पशुधन बीमा योजना में कैसे मिलता है क्लेम, जानें आवेदन का तरीका?
पशुधन बीमा योजना में कैसे मिलता है क्लेम, जानें आवेदन का तरीका?
Potato Farming Without Machines: बगैर मशीन दो एकड़ में करें आलू की खेती, किसान कमा सकते हैं मुनाफा
बगैर मशीन दो एकड़ में करें आलू की खेती, किसान कमा सकते हैं मुनाफा
Soil Health Improvement: इन तरीकों से दोगुना उपजाऊ हो जाएगी मिट्टी, जान लें काम की बात
इन तरीकों से दोगुना उपजाऊ हो जाएगी मिट्टी, जान लें काम की बात

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget