एक्सप्लोरर

IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल

IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom

IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match Problem: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (11 मार्च) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें कुल 20 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च, शनिवार से होगी. लेकिन सीजन के पहले ही मैच पर ही खतरा मंडराने लगा है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. 

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन बीसीसीआई ने शेड्यूल के लिए जारी की गई रिलीज में 'नोट' करके एक पॉइंट एड किया है, जिसमें बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर अहम अपडेट दिया गया है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

बेंगलुरु में होने वाले मैच मंजूरी के अधीन

आईपीएल शेड्यूल की रिलीज में बताया गया कि बेंगलुरु में होने वाले टूर्नामेंट के मैच विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बाद ही हो सकेंगे. 

रिलीज में लिखा गया, "बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार के जरिए गठित की गई विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के अधीन हैं. समिति 13 मार्च, 2026 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण और मीटिंग करेगी, जिसके दौरान आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच-डे व्यवस्थाओं का पूरे पैमाने पर मॉक प्रदर्शन किया जाएगा."

बेंगलुरु में 5 मैच खेलेगी RCB

अगर स्टेडियम को मैच होस्ट कराने की मंजूरी मिल जाती है, तो RCB की टीम बेंगलुरु में 5 घरेलू मैच खेलेगी. बाकी टीम के 2 घरेलू मैच रायपुर में होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टेडियम को मंजूरी मिलती है या नहीं. 

भगदड़ से मचा था बवाल 

गौरतलब है कि आरसीबी ने पिछले सीजन यानी 2025 में आईपीएल का खिताब जीता था, जिसके बाद बेंगलुरु में हुई टीम की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. इसी के चलते बेंगलुरु के स्टेडियम में मुकाबले मंजूरी मिलने के बाद ही हो सकेंगे. 

 

ये भी पढ़ें: BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

DC vs GT Live Score: राशिद खान ने दिल्ली को दिए लगातार 2 झटके, नितीश राणा और समीर रिजवी को भेजा पवेलियन
LIVE: राशिद खान ने दिल्ली को दिए लगातार 2 झटके, नितीश राणा और समीर रिजवी को भेजा पवेलियन
1st Innings Highlights: गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हारी बाजी जिताकर लूटी महफिल
IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हारी बाजी जिताकर लूटी महफिल
जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के
जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के
Advertisement

वीडियोज

Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire
Bharat Ki Baat: क्या ईरान लेगा बदला, ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका ? | Iran US Israel War
6 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे अक्षय कुमार
समय रैना ने खोले सभी राज: रणवीर अलबादिया विवाद, लेटेंट कंट्रोवर्सी और स्टिल अलाइव शो
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
निशांत कुमार या सम्राट चौधरी? बिहार के अगले CM के लिए तेजप्रताप यादव ने इन्हें किया सपोर्ट
निशांत कुमार या सम्राट चौधरी? बिहार के अगले CM के लिए तेजप्रताप यादव ने इन्हें किया सपोर्ट
1st Innings Highlights: गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
अनंत अंबानी बर्थडे बैश: शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स
अनंत अंबानी बर्थडे बैश: शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स
US Iran War LIVE: ईरान ने हॉर्मुज से गुजर रहे तेल टैंकरों पर फिर से लगाई रोक, इजरायल को दी चेतावनी!
US Iran War LIVE: ईरान ने हॉर्मुज से गुजर रहे तेल टैंकरों पर फिर से लगाई रोक, इजरायल को दी चेतावनी!
Explained: US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश? एक्सपर्ट्स से जानें
US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश?
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
बांग्लादेश क्रिकेट पर फिक्सिंग का दाग, BCB चुनावों में हुई थी गड़बड़ी, जांच में बहुत बड़ा खुलासा
बांग्लादेश क्रिकेट पर फिक्सिंग का दाग, BCB चुनावों में हुई थी गड़बड़ी, जांच में बहुत बड़ा खुलासा
Embed widget