एक्सप्लोरर

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे करोड़ों किसानों को 2000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पीएम किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च को आएगी,
  • 2000 रुपये सीधे किसानों के खातों में आएंगे,
  • कुछ किसानों को दस्तावेजों की कमी से मिलेगी राहत,
  • पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस और सूची जांचें.

देश भर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस रकम का इंतजार किया जा रहा था, अब उसकी तारीख तय हो गई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त अब 13 मार्च को किसानों के खातों में भेजी जाएगी.

इस जानकारी की पुष्टि खुद सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम किसान के आधिकारिक अकाउंट के जरिए की है. पोस्ट में साफ बताया गया है कि योजना के तहत अगली किस्त तय तारीख पर सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

लंबे इंतजार के बाद मिली तारीख

पिछले कुछ समय से किसान इस बात को लेकर इंतजार कर रहे थे कि आखिर 22वीं किस्त कब आएगी. पहले खबरें थीं कि फरवरी के आखिर तक किसानों के खातों में 2000 रुपये भेज दिए जाएंगे. इसके बाद कहा गया कि होली से पहले यह रकम मिल सकती है.

हर किस्त में मिलते हैं 2000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम एक साथ नहीं बल्कि तीन बराबर हिस्सों में दी जाती है. यानि हर चार महीने में किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाते हैं. इस तरह साल भर में कुल तीन किस्तें मिलती हैं. यह पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो.

कुछ किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

हालांकि इस बार भी कुछ किसान ऐसे हो सकते हैं जिनके खाते में 13 मार्च को पैसे नहीं आएंगे. पहले भी कई मामलों में ऐसा हुआ है कि दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से किस्त रुक जाती है. सरकार ने पहले की किस्तों के दौरान योजना की जांच भी की थी. इसी दौरान 30 लाख से ज्यादा नाम सूची से हटा दिए गए थे. इसके बाद 21वीं किस्त का पैसा भी कई किसानों के खातों में नहीं पहुंच पाया था.

यह भी पढ़ें -  PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

सबसे पहले किसान को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां “Know Your Status” नाम का विकल्प मिलेगा. उस पर क्लिक करने के बाद किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड लिखना होगा. इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी डालते ही खाते की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी.

लाभार्थी सूची में ऐसे देखें नाम

कई किसान यह भी जानना चाहते हैं कि उनका नाम योजना की सूची में है या नहीं. इसके लिए भी ऑनलाइन तरीका मौजूद है. सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर Beneficiary List वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद किसान को अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनना होगा. जैसे ही यह जानकारी भरी जाएगी, उस गांव की पूरी सूची खुल जाएगी. इसमें किसान अपना नाम आसानी से देख सकते हैं.

योजना की शुरुआत कब हुई थी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इसका उद्देश्य छोटे और मध्यम किसानों को आर्थिक मदद देना था ताकि खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें सहारा मिल सके. तब से अब तक सरकार किसानों को 21 किस्तें भेज चुकी है. अब 22वीं किस्त जारी होने जा रही है, जिसका इंतजार देश के लाखों किसान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget