एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'

Rajya Sabha Elections 2026: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के बीच आज मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक बताया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • तेजस्वी यादव ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से मुलाकात की.
  • दोनों के बीच राज्यसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.
  • तेजस्वी यादव 15 मार्च को अख्तरुल ईमान की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे.
  • RJD को एक सीट जीतने के लिए AIMIM और BSP के समर्थन की आवश्यकता है.

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इसी बीच बुधवार (11 मार्च) को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के बीच अहम मुलाकात हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच राज्यसभा चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. ओवैसी की पार्टी के नेता से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि वे 15 मार्च को अख्तरुल ईमान के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे. उन्होंने राज्यसभा चुनाव में जीत का भी दावा किया.

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से मुलाकात के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''सकारात्मक बातचीत हुई है. उन्होंने हमें 15 तारीख को इफ्तार पार्टी में भी आमंत्रित किया है. हमलोग उनके न्यौता में 15 तारीख को जाएंगे. हमलोगों के बीच पॉजीटिव बातचीत हुई है. दावत में हमलोग जाएंगे और चुनाव भी जीतेंगे.''

AIMIM के अख्तरुल ईमान ने क्या कहा?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, "अभी जो हमारी बातें हुई, पहले हमलोग अपने नेता को बताएंगे उसके बाद आपको बताएंगे. अभी काफी सारी बातें हुई हैं. इतना जान लीजिए कि पॉजिटिव गुफ्तगू हुई है. पॉजिटिव को पॉजिटिव समझिए.''

RJD कैसे जीत सकती है राज्यसभा की एक सीट?

आरजेडी ने राज्यसभा चुनाव के लिए एडी सिंह को प्रत्याशी बनाया है. आरजेडी के 25 समेत महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक है. राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों की जरूरत है. ओवैसी की पार्टी AIMIM के पांच विधायक हैं जबकि बीएसपी के एक विधायक है. आरजेडी को राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए इन 6 विधायकों का समर्थन मिलना जरूरी है. ऐसे में तेजस्वी यादव की अख्तरुल ईमान से मुलाकात उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

उधर, बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA के पास 202 विधायकों का बहुमत है. हालांकि राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए इस गठबंधन को तीन और वोटों की जरूरत होगी.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, 'जो लोग…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
महिला आरक्षण बिल: सम्राट चौधरी बोले- लड़ाई रुकेगी नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा- 'गलत इरादे…'
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, हो रहा वायरल
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'
निशांत कुमार ने बनाई आगे की रणनीति, JDU प्रवक्ताओं संग की बैठक, कहा- 'मैं भी पिताजी…'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget