एक्सप्लोरर

Tractor Subsidy Offer: किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर मिल रही है 1 लाख तक की भारी सब्सिडी, जल्द आवेदन करके उठायें लाभ

Subsidy on Farm Tractor: मध्य प्रदेश के किसानों को बागवानी कार्यों के लिये 20 HP की खरीद पर अधिकतम 1 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है. इच्छुक किसान 05 सितंबर 2022 तक यहां ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Subsidy on Tractor in Madhya Pradesh: खेती-किसानी से संबंधित कामों को आसान बनाने के लिये कृषि मशीनरियों (Farm Machinery) और यंत्रों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिये केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों को आर्थिक सहायता (Subsidy on Agriculture Machinery) प्रदान करती है. इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 1 लाख तक का आर्थिक अनुदान (Subsidy on Farm Tractor) का प्रावधान किया है, जिसके तहत राज्य के किसानों से आवेदन भी मांगे गये हैं. 

ट्रैक्टर पर सब्सिडी
बता दें कि ट्रैक्टर की खरीद पर ये आर्थिक अनुदान मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के तहत दिया जा रहा है, जिसमें बागवानी कार्यों के लिये उपयोगी 20 PTO HP (20 PTO HP Tractor)की खरीद के लिए अलग-अलग वर्ग के किसानों को उचित दरों पर सब्सिडी प्रदान की जायेगी.

किसको-कितना अनुदान
मध्य प्रदेश के किसानों को बागवानी कार्यों के लिये 20 HP की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है. 

  • इस योजना के तहत राज्य में सामान्य वर्ग के किसानों को लागत की 25% सब्सिडी या अधिकतम 75,000 रुपए प्रति इकाई के हिसाब से अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं राज्य के एससी-एसटी किसान, महिला किसान, छोटे और सीमांत किसानों के लिये सब्सिडी की दर 35% निर्धारित की गई है यानी इकाई लागत पर अधिकतम 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा.

आवश्यक दस्तावेज
जो भी किसान मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के तहत ट्रैक्टर सब्सिडी के लिये आवदेन कर रहे हैं. वो आवेदन के साथ इन दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से अटैच कर दें.

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान का जाति प्रमाण पत्र
  • खेत का खसरा नम्बर/B1 या पट्टे की प्रति
  • किसाीन का बैंक खाता विवरण या पैसबुक की कॉपी
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

कब और कहां करें आवेदन
मध्य प्रदेश राज्य के बागवानी करने वाले या अन्य किसान चाहें तो 05 सितंबर 2022 तक ट्रैक्टर सब्सिडी के लिये आवेदन (Application for Tractor Subsidy) कर सकते हैं. इसके लिये ऑनलाइन सुविधा खोली गई है. 

  • इसके लिये मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग (Madhya Pradesh Horticulture Department) की आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ से जुड़ सकते हैं. 
  • अधिक जानकारी के लिये नजदीकी विकासखंड या जिला उद्यानिकी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.
  • किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये हेल्प लाइन नंबर- 0755-4059242 पर भी योजना से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: इस ड्राई फ्रूट की खेती के लिए पायें 1.4 लाख तक की सब्सिडी, इस राज्य के किसानों को मिलेगा फायदा

Agriculture Scheme: धान से परेशान किसानों के लिए वरदान बनेगी 'वैकल्पिक खेती योजना', इस तरह आवेदन करें और फायदा उठाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झींगा खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
झींगा खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
मखाना उगाने पर सरकार दे रही इतनी सब्सिडी, जान लें प्रोसेस
मखाना उगाने पर सरकार दे रही इतनी सब्सिडी, जान लें प्रोसेस
Free Soil Testing: मुफ्त में कहां कराएं मिट्टी की जांच, जानिए प्रोसेस
मुफ्त में कहां कराएं मिट्टी की जांच, जानिए प्रोसेस
बंजर खेत में लगवाना है सोलर प्लांट, कितनी सब्सिडी देगी सरकार?
बंजर खेत में लगवाना है सोलर प्लांट, कितनी सब्सिडी देगी सरकार?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget