एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: इस ड्राई फ्रूट की खेती के लिए पायें 1.4 लाख तक की सब्सिडी, इस राज्य के किसानों को मिलेगा फायदा

Subsidy on Dry Fruits Cultivation: इस मिशन के तहत खजूर उत्पादन को बढ़ावा के लिये राज्य के बागवानी विभाग ने प्रयोग के तौर पर रेवाड़ी जिले के 2 गांवों में खजूर का पौधारोपण भी किया है.

Agriculture Subsidy on Date Palm Farming: भारत की केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को बागवानी फसलों की खेती (Horticulture Crops Farming) के लिये काफी प्रोत्साहित कर रही है. इस मिशन के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिये कई योजनायें (Agriculture Schemes in India) भी चलाई जा रही हैं. इस बीच हरियाणा की राज्य सरकार भी किसानों को सूखे मेवों की खेती पर 1 लाख 40 हजार तक का अनुदान (Subsidy on Dry Fruit Farming) दे रही है. ये अनुदान सिर्फ खजूर की खेती की खेती (Subsidy on Date Palm Farming) के लिये मान्य है, जो तीन किस्तों में लाभार्थी किसानों तक पहुंचाया जायेगा. 

हरियाणा में खजूर की खेती
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, हरियाणा के दक्षिणी इलाकों में रेतीली मिट्टी पाई जाती है, जो खजूर की खेती (date Palm Cultivation in Haryana) के लिये अनुकूल रहती है. वहीं खजूर के पौधौ के विकास के लिये 30 डिग्री और फल पकने के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चाहिये, जो दक्षिणी हरियाणा के ज्यादातर इलाकों होता है.

  • बता दें कि हरियाणा के कुछ इलाकों में अधिक लवणीय मिट्टी और खारा पानी मौजूद है, जिसमें गेहूं और सरसों की फसलों की खेती से काफी नुकासन होता.
  • ऐसी स्थिति में खजूर की खेती करके जमीन का सही इस्तेमाल भी होगा और राज्य के किसान अच्छा मुनाफा भी कमा पायेंगे.  
  • राज्य में खजूर उत्पादन को बढ़ावा देने वाले इस मिशन के तहत हरियाणा बागवानी विभाग ने प्रयोग के तौर पर रेवाड़ी जिले के 2 गांवों में खजूर का पौधारोपण भी किया है.

खजूर की खेती के लिये अनुदान
हरियाणा सरकार ने राज्य की मिट्टी, जलवायु और परिस्थितियों को देखते हुये किसानों को आर्थिक अनुदान देने का भी निर्णय लिया है. 

  • इसके तहत किसानों को पहली किस्त के रूप में 80 हजार रूपये और दूसरी-तीसरी किस्त के तौर पर 28 -28 हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
  • इस अनुदान का लाभ लेकर हरियाणा के किसान प्रति एकड़ जमीन पर खजूर के 62 पौधों की रोपाई कर सकते हैं.
  • इस मिशन के तहत किसानों को खजूर के पौधे 4000 से 4500 रूपये प्रति पौध के हिसाब से नेशनल हॉर्टिकल्चर लैब की नर्सरी से खरीदने होंगे.

पांच साल में लाखों का मुनाफा
बता दें कि खजूर की खेती (Date Palm Cultivation) के लिये पौधों की 25 फीट की दूरी पर की जाती है, जिसके बाद कम पानी में पौधों का अच्छा विकास हो जाता है. 

  • इसके बाद अगले 5 साल में खजूर के पौधों (Date Palm Plant)  का विकास और फलों के उत्पादन की प्रक्रिया शुरु हो जाती है.
  • इस तरह खजूर का हर पेड़ (Date Palm Tree) पर 70 से 100 किग्रा तक फलों से लद जाता है और प्रति एकड़ से करीब 50 क्विंटल तक खजूर का उत्पादन (Dates Production) ले सकते हैं.
  • इस मिशन के तहत जल्द ही हरियाणा के किसानों से आवदेन मांगे जायेंगे. अधिक जानकारी के लिये हरियाणा बागवानी विभाग (Haryana Horticulture department) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Drone Subsidy: कृषि ड्रोन की खरीद पर पायें 5 लाख तक का अनुदान, जल्द आवेदन करके उठायें लाखों का फायदा

Agriculture Scheme: धान से परेशान किसानों के लिए वरदान बनेगी 'वैकल्पिक खेती योजना', इस तरह आवेदन करें और फायदा उठाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Irrigation Scheme: इन योजनाओं में आज ही आवेदन करें किसान, फ्री मिलेगा बिजली-पानी
इन योजनाओं में आज ही आवेदन करें किसान, फ्री मिलेगा बिजली-पानी
Agricultural Export Process: मंडी पुराना कल्चर है! कैसे अपना माल सीधे विदेश पहुंचा सकते हैं किसान?
मंडी पुराना कल्चर है! कैसे अपना माल सीधे विदेश पहुंचा सकते हैं किसान?
यूपी में डेयरी बिजनेस पर मिलेगी 11.80 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
यूपी में डेयरी बिजनेस पर मिलेगी 11.80 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
Maharashtra Farm Loan Waiver Scheme 2026: सरकार का बड़ा ऐलान! इस राज्य के किसानों का 2 लाख रुपये तक का लोन माफ होगा
सरकार का बड़ा ऐलान! इस राज्य के किसानों का 2 लाख रुपये तक का लोन माफ होगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget