एक्सप्लोरर

गमले में उगाएं लाल मोती जैसे दानों वाला अनार, जानें क्या है आसान तरीका

किसी भी फल के पौधे को अच्छी सूरज की रोशनी की जरूरत पड़ती है. अनार के पौधों की ग्रोथ गर्म वातावरण में ही अच्छे से होती है. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी धूप आती हो.

गमले में अनार कैसे उगाया जा सकता है, यह सवाल सभी के जहन में होगा, लेकिन अब हम आपको बताएंगें कि गमले में किस प्रकार से अचार को उगाया जा सकता है. लाल मोती के समान सुंदर दिखने वाले दानों वाला फल, अनार किसे हर किसी को पसंद है. ये न केवल स्वादिष्ट ही होता है, बल्कि बहुत ज्यादा पौष्टिक भी है. यह एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन का खज़ाना भी होता है. लोग अनार उगाना काफी मुश्किल काम समझते हैं. क्योंकि यह चमकदार पत्तियों और लाल ट्यूब के आकार के फूलों वाला ये फलदार पेड़ ज्यादातर गर्म जगहों में ज्यादा फलता-फूलता है.

बेंगलुरु के में रहने वाले एक गार्डनर मानें तो अनार के पेड़ भारतीय जलवायु में आसानी से उगाए जा सकते हैं. इसी के साथ, इसमें दूसरे फल देने वाले पेड़ों की तरह बहुत ज़्यादा देखभाल करने की भी आवश्यकता नहीं होती है. क्योंकि अनार झाड़ी वाला पेड़ होता है, जो छोटी जगह में भी आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए पर्याप्त धूप बहुत जरूरी है. लिज़ी गार्डनर नौ सालों से अपने टेरेस गार्डन में 100 प्रकार के फल व सब्जियां उगा रही हैं. उनका मानना है कि आठ स्टेप्स को अगर ध्यान में रखा जाए, तो गमले में अनार का पौधा उगाना बहुत ही आसान होगा.  

यह भी पढ़ें- घोंघा पालन कर बन जाएंगे पैसे वाले! जान लें किन बातों का रखना होगा खास ख्याल

नर्सरी से एक स्वस्थ पौधा लें, क्योंकि बीज से उगाने से अच्छा होगा कि इसे सैपलिंग के ज़रिए उगाया जाए. इसे पहली बार लगा रहे हैं, तो नर्सरी से एक स्वस्थ सैपलिंग यानि पौधा ही लेकर आएं. अनार एक फलदार पौधा है, जिसकी जड़ें काफ़ी बड़ी होती हैं, इसलिए किसी बड़े गमले या ड्रम में ही लगाएं.

फलों के पेड़ लगाने के लिए एक बड़ी प्लास्टिक की बाल्टी या ड्रम का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. इसके अलावा, पानी निकलता रहे, इसके लिए बर्तन या ड्रम के नीचे कुछ छेद कर दें, जिससे पानी मिट्टी में जमा न रहे. सही पॉटिंग मिक्स चुनना है बेहद ज़रूरी. उनका कहना है कि वह किसी भी फल को उगाने के लिए एक बाल्टी मिट्टी में एक मुट्ठी चूना मिलाती हैं. फिर उसमें आधा बाल्टी कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और गोबर मिलाकर पौधे लगाए जाते हैं.  

यह भी पढ़ें- Banana Farming: गेहूं-मक्का छोड़ करें केले की ​खेती, कुछ ही समय में होगी तगड़ी कमाई

सबसे पहले आप सूखे पत्तों को गमले की नीचे की परत पर अच्छे से लगाएं और फिर मिट्टी के मिश्रण की एक परत उन पर डालें. तैयार गमले को कम से कम एक सप्ताह तक रखा रहने दें. इसके बाद पौधा लगाएं. पौधा रोपने के बाद उसे दिन में एक बार पानी दें. महीने में एक या दो बार घर की खाद या गाय के गोबर जैसी जैविक खाद भी डालें. 

इन बातों का ध्यान

पौधे को कीट से बचाने के लिए 5 मिलीलीटर नीम के तेल को एक लीटर पानी में मिलाएं और कुछ साबुन या डिटर्जेंट मिलाएं. फिर इसे पौधे पर स्प्रे करें.

कटिंग और प्रूनिंग का रखें पूरा ध्यान

गमले या ड्रम में फलों के पेड़ को एक छोटी सी जगह में रखते समय, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह ज़्यादा लम्बा-चौड़ा पौधा न बन जाए. इसलिए 2-3 फुट तक बढ़ने पर इसकी छंटाई करें. यह अच्छी तरह बढ़ने में मदद करता है. यहां पर यह भी बताया जा रहा है कि आमतौर पर बेंगलुरु के मौसम में अनार के पौधे पांच से छह महीने के अंदर फल देने लगते हैं. एक स्वस्थ और फल देने वाले पेड़ को उगाने के बाद आप एयर लेयरिंग या कटिंग जैसे प्रॉसेस के ज़रिए कई नए पौधे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- एक कॉल पर घर पर ही होगा पशुओं का इलाज, चलाई जाएंगी इतनी वेटरनरी वैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Animal Medicine Scheme: मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
Plants For Farmhouse Garden: आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Rice Farming: धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Urea fertilizer: यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget