एक्सप्लोरर

Microgreens Cultivation: घर पर कम खर्च में उगायें ये सुपरफूड, बेहतर सेहत के साथ होगी मोटी कमाई

Urban Farming tips: सुबह नाश्ते या सलाद के रूप में माइक्रोग्रीन्स का सेवन करते है. ये स्प्राउट्स यानी अंकुरित आहार की तरह अनाज और सब्जियों के बीजों से ही उगाये जाते हैं.

Microgreen for Good Health: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग स्वस्थ रहने के नये-नये नुस्खे खोजने में लगे हैं. जाहिर है कि बीमारियों के दौर और कोरोना महामारी के बाद से ही लोग सिर्फ हेल्दी फूड्स पर ही फोकस कर रहे हैं. इतना ही नहीं, शहरी आबादी अब बाजार के बजाये घर पर ही सब्जियां उगा रही है, जो सेहत के नजरिये से काफी अच्छा विकल्प है. इन्हीं विकल्पों के बीच शामिल है माइक्रोग्रीन्स की खेती. 

क्या होते हैं माइक्रोग्रीन्स
माइक्रोग्रीन्स सब्जियों और अनाजों का ही छोटा पौधा होता है, जो महज 1-2 हफ्ते में उगकर तैयार हो जाते हैं. उन्हें सुबह नाश्ते में या सलाद के रूप में इसका सेवन करते है. ये स्प्राउट्स यानी अंकुरित आहार की तरह अनाज और सब्जियों के बीजों से ही उगाये जाते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर माइक्रोग्रीन्स खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं. जानकारी के लिये बता दें कि ये होते तो अनाजों का छोटा रूप ही हैं, लेकिन इनमें अनाजों के मुकाबले 40% तक ज्यादा पोषक तत्व पाये जाते हैं. इसलिये अगर घर पर ही कम समय में पोषण चाहिये तो अपने किचन गार्डन में माइक्रोग्रीन्स की खेती कर सकते हैं. आइये जानते हैं माइक्रोग्रीन्स उगाने की पूरी प्रोसेस-
 
कैसे उगायें माइक्रोग्रीन्स
माइक्रोग्रीन्स उगाना बेहद आसान है, आप चाहें तो अपने टैरिस गार्डन या किचन में ही इसकी छोटी से यूनिट लगा सकते हैं. वहीं इसको उगने के लिये सूरज की रौशनी की थोड़ी ही जरूरत पड़ती है, लेकिन उगने के बाद ये सेहत के लिये अमृत का काम करते हैं. माइक्रोग्रीन्स वैसे तो घर में ही पड़े सामान से उगाया जा सकता है, लेकिन बड़े स्तर पर इसकी यूनिट लगाना चाहते हैं तो इन सामानों की जरूरत पड़ सकती है.

  • बीज उगाने के लिये ट्रे या अंडे की ट्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • सिंचाई के लिये स्प्रे की बोतल
  • मिट्टी और नारियल की घास का चूरा या फिर मिट्टी-खाद का मिश्रण
  • माइक्रोग्रीन्स के बीज यानी अनाजों और सब्जियों के बीज

सब्जियों या अनाजों के बीज  से माइक्रोग्रीन्स उगाने के लिये जौ, धनिया, सौंफ, सरसों, मेथी और तुलसी, सूखे मटर, मूंग और सूरजमुखी के अलावा ब्रोकोली, मूली, पालक, चुकंदर और काएल के बीजों का प्रयोग कर सकते  हैं.

ऐसे उगायें माइक्रोग्रीन्स

  • माइक्रोग्रीन्स उगाने के लिये सबसे पहले बीज उगाने के लिये ग्रोइंग ट्रे या अंडे की ट्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इस ट्रे को मिट्टी और नारियल की घास का चूरा या फिर मिट्टी-खाद का मिश्रण से भर दें और पानी डालकर समतलीकरण कर दें
  • ट्रे तैयार करने के बाद बीजों को अंकुरित करके ट्रे में बोयें और मिट्टी के साथ ठीक प्रकार जमा दें.
  • अब फसल की ट्रे को 1-2 दिन के लिये रौशनी से दूर प्लास्टिक के बैग या पॉलीथिन से ढंक दें, जिससे अंकुरण हो जाये.
  • ट्रे को पॉलीबैग से निकालकर सूरज की रौशनी में रखें और स्प्रे की बोतल से इसमें हल्की सिंचाई  करें
  • 12-14 दिन यानी 2 सप्ताह में माइक्रोग्रीन्स की लंबाई 4-5 इंच हो जाती है.
  • अब इसकी कटाई करके सुबह नाश्ते में या सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते  हैं.

इसे भी पढ़ें:-

Terrace Gardening Tips: गर्मियों में कैसे करें Terrace Garden की maintenance, जानें आसान टिप्स

Kitchen Gardening Tips: घर की छत पर बिना खर्चे में उगायें पौष्टिक सब्जियां, रसोई के कचरे से हो जायेगा खाद-बीज का इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
Tips For Grass Maintenance: मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget