एक्सप्लोरर

Kitchen Gardening Tips: घर की छत पर बिना खर्चे में उगायें पौष्टिक सब्जियां, रसोई के कचरे से हो जायेगा खाद-बीज का इंतजाम

Terrace Gardening: इसकी मदद से खाने के लिये शुद्ध फल और सब्जियां तो मिल ही जायेंगी, साथ ही घर की छत और बालकनी में भी हरियाली की बहार आ जायेगी.

Grow Free Vegetable on Terrance: आज के प्रदूषण और मंहगाई से भरे दौर में पौष्टिक और सस्ती सब्जी मिलना सपने जैसा लगता है. आमतौर शहरी आबादी के सामने ऐसी चुनौतियां खड़ी हो जाती है. कैसा रहेगा अगर पोषण से भरपूर सब्जियां कम खर्च में घर ही उग जायें? छत या बालकनी में छोटी सी बगिया, जिसमें सब्जियां और फूल लगे हों, जिससे रसोई की जरूरत भी पूरा हो जाये. आधुनिक भाषा में इस समाधान को Terrace Gardening कहते हैं. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएड़ा, मुंबई, पुणे, चेन्नई और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में  Terrace Gardening फायदेमंद साबित हो रहा है. 

ये ठीक वैसा ही है, जैसे लोग घर की छत को सुंदर और महकता हुआ बनाने के लिये छत पर फूलों का छोटा सा गार्डन बना लेते हैं. छत पर बागवानी और सब्जियों की खेती भी कुछ ऐसा ही नुस्खा है. घर की छत पर ही कुछ गमले लगाकर फल और सब्जियां उगाई जा सकती हैं. इस विधि की मदद से खाने के लिये शुद्ध फल और सब्जियां तो मिल ही जायेंगी, साथ ही घर की छत और बागवानी में भी हरियाली की बहार आ जायेगी. इसके लिये कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

गमला तैयार करें
छत पर सब्जियां उगाने के लिये मिट्टी को गमलों से बाहर निकालकर धूप में सुखा लें. ऐसा करने से मिट्टी से सारे कीड़े-मकोड़े और कचरा निकल जायेगा. रसोई से निकले सब्जियों के छिलकों और दूसरे खाने के कचरे से कंपोस्ट तैयार करें. ध्यान रखें कि कचरे से प्लास्टिक और कागज निकाल दें. अब मिट्टी में खाद और कंपोस्ट को मिट्टी में मिलायें और गमलों को ऊपर तक थोड़ा खाली भर दें और छत य बालकनी पर लाइन में लगा दें. मिट्टी और मिश्रण भरने के बाद गमलों में पानी डालें और हल्की धूप ढंककर में रख दें. गमला तैयार करने के लिये प्लास्टिक की बाल्टी या पुराने टब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

बीज की बुवाई
एक बार गमला तैयार हो जाने के बाद उसमें बीज की बुवाई करें. बुवाई के लिये रसोई से ही टमाटर के बीज, शिमला मिर्च के बीज, लहसुन, प्याज, या फिर बैंगन की बीज भी गमले में बो सकते हैं. आप चाहें तो बाजार से किसी भी सब्जी का पौधा खरीदकर गमले में लगा सकते हैं. बीज या पौधा लगाने के बाद गमले में थोड़ा पानी डालें और हल्की धूप में अंकुरण के लिये रख दें. 

पौधों की सिंचाई 
यदि लगे तो गमलों की मिट्टी सूख रही है तो इसमें शाम के समय थोड़ा सा पानी डाल दें. गर्मियों में सुबह के समय और सर्दियों में हर तीन दिन के अंतराल पर पानी डालते रहें. गमले को तेज धूप लगने से बचायें और बारिश होने पर पानी जरूरत के अनुसार ही दें. 

पौध की देखभाल
ध्यान रखें कि गमलों को खुली धूप लगने से बचायें, इससे पौधे झुलस सकते हैं. चाहें तो छत पर ग्रीन नेट भी लगा सकते हैं, इससे जरूरत के अनुसार धूप पौधों को लगेगी और कीटे-मकोड़े भी नहीं पनपेंगे. इसके अलावा, समय-समय पर गमलों में निराई-गुड़ाई का काम करते रहें. इससे पौधों की बढ़वार जल्दी होगी. 

 

इसे भी पढें:- 

Agriculture Without Soil: बिना खाद-मिट्टी के सिर्फ पानी में उगाएं सब्जियां, जानें इकोफ्रेंडली तकनीक-हाइड्रोपॉनिक्स के बारे में

Farming: अजब-गजब! अब एक ही पौधे पर उगेंगी 3-3 सब्जियां! जानें खास तकनीक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
Solar Fencing: खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget