एक्सप्लोरर

Terrace Gardening Tips: गर्मियों में कैसे करें Terrace Garden की maintenance, जानें आसान टिप्स

Gardening Tips for Summer:सब्जी और अंडे के पानी में कई पोषक तत्व होते हैं. इसलिये अबसे ये पानी नाली में न बहाये, बल्कि सब्जियां उगाने में इस्तेमाल करें.

Spread Greenery through Terrace Garden: खेती-किसानी में बढ़ते रसायनों के इस्तेमाल के कारण अब घर-घर में बागवानी करने का प्रचलन बढ़ गया है. घर पर बागवानी करने से कम ही समय में शुद्ध सब्जियां भी मिल जाती हैं. और बागवानी का शौक भी पूरा हो जाता है. लेकिन गर्मी के मौसम में छत पर सब्जियों के पौधे सूखने लगते हैं. धूप के तेज तपिश और लू के चलते पौधों की नमी भी खो जाती है, जिसे बनाये रखना बेहद जरूरी है. इसलिये आपको जानकारी दे रहे हैं उन खास टिप्स के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप तपती धूप में बिना किसी टेंशन के अपनी छोटी से बगिया का ख्याल रख पायेंगे और पौष्टिक सब्जियां भी ले पायेंगे.

कीड़े-मकोड़ों से बचाव
कभी-कभी हम ध्यान नहीं देते और पौधों में कीड़ेृ-मकोड़े पनपते रहते हैं. ये जड़ें से लेकर तनों तक चिपक जाते हैं और पौधे को बढ़ने से रोकते हैं. इसके गमलों में समय-समय पर खुरपी से मिट्टी उलट-पलट करते रहें. जिससे ये कीड़े बाहर निकल जायें. इसके अलावा अंडे के छिड़कों का चूरा बनाकर भी गमलों में डाल सकते हैं. इससे रेंगने वाले कीड़ों का प्रकोप खत्म हो जायेगा.

ग्रोथ के लिये कटाई-छंटाई
बेशक आप गमलों में सब्जियां उगा रहे हैं, लेकिन अच्छी सब्जियां सिर्फ अच्छी देखभाल से ही मिल पायेंगी. इसलिये समय-समय पौधों और पत्तियों की काट-छांट करते रहें और गले हुये हिस्सों को काटकर फेंक दें. इसके अलावा पीले और सूखे पत्तों को भी पौधों से अलग कर दें, ये पौधों की ग्रोथ को रोकते हैं. इन पत्तों का इस्तेमाल खाद बनाने में करें.

दवा का छिड़काव
अपने गमलों से चीटियों और मच्छरों को दूर रखने के लिये पौधों और उसकी जड़ों में नीम की दवा का छिड़काव करें. ये नीम की दवा घर ही बना सकते हैं. इसके लिये नीम की पत्तियों को उबालकर पानी को ठंडा करें और इसे समय-समय पर गमलों में डाल दें. इससे गमले में कीड़े नहीं लगेंगे और पौधों में बीमारी भी नहीं पनपेगी. आप चाहें तो दालचीनी का पाउडर भी गमलों में छिड़क सकते हैं. इसकी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज से नये पौधे कीड़े और बीमारियों से बचे रहेंगे और छत की बगिया महकने लगेगी.

पौधों को पोषण
खेतों में फसल को पोषण देने के लिये उर्वरकों का प्रयोग किया जाता है. लेकिन घर की बगिया को पोषण देने के लिये उर्वरकों की जरूरत नहीं होती. आप चाहें तो रसोई से निकले अपशिष्ट से ही काम चल जायेगा. इसके लिये उबली हुई सब्जियों का पानी और उबले अंडे का पानी ठंडा करके पौधों की जड़ों में डाल सकते हैं. बता दें कि सब्जी और अंडे के पानी में कई पोषक तत्व होते हैं. इसलिये अबसे ये पानी नाली में न बहाये, बल्कि सब्जियां उगाने में इस्तेमाल करें.

ग्रीन नेट या शेड़ लगायें
गर्मियों के समय छत की बगिया को खुला छोड़ने से पौधे झुल सकते हैं और उन्हें नुकसान हो सकता है. धूप से पौधों को बचाने के लिये छत ग्रीन नेट या शेड़ लगवायें, इससे जरूरत के अनुसार ही पौधों को धूप लगेगी और पौधे झुलसने से बचे रहेंगे. इसके अलावा पौधों में समय-समय पर पानी में लगाते रहें, इससे बगिया की नमी बरकरार रहेगी. 

 

इसे भी पढ़ें:-

Eco Friendly Mushroom Farming: अब मिट्टी के घड़े में उगेंगे ऑयस्टर मशरूम, जानें किफायती तकनीक

Kitchen Gardening Tips: घर की छत पर बिना खर्चे में उगायें पौष्टिक सब्जियां, रसोई के कचरे से हो जायेगा खाद-बीज का इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
Solar Fencing: खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget