एक्सप्लोरर

बारिश ने कर दी फसल बर्बाद...टेंशन नॉट, सरकार करेगी भरपाई, ऐसे करें अप्लाई

देश के किसी भी कोने में रहने वाले किसान इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfby.gov.in पर जाना होगा.

भारी बारिश ने देश में कई किसानों को नुकसान पहुंचाया. कुछ किसानों की तो फसलें खेत में पानी जमा होने की वजह से सड़ गईं. हालांकि, अब किसानों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत अब उनको उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मिल जाएगा. चलिए आपको बताते हैं कि ये मुआवजा किस योजना के तहत मिलेगा और इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

किस योजना के तहत मिलेगा मुआवजा?

अगर बारिश की वजह से आपकी फसल बर्बाद हुई है, या किसी भी प्राकृतिक आपदा की वजह से आपकी फसल बर्बाद हुई है तो आपको इसका मुआवजा मिलेगा. केंद्र सरकार ये मुआवजा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देगी. दरअसल, इन दिनों पूरे भारत में किसानों की फसल बारिश की वजह से बर्बाद हुई है, ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए पीएम फसल बीमा योजना के तहत केंद्र सरकार हर किसान को मुआवजा दे रही है.

मुआवजा के लिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

आपको बता दें केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 31 जुलाई से पहले फसल बीमा के लिए आवेदन करना होगा. सरकार का कहना है कि 31 जुलाई तक किसानों को खरीफ की फसल के लिए आवेदन करना होगा तभी उनको इस योजना का लाभ मिल पाएगा. ऐसे में अगर आप किसान हैं और खरीफ फसलों की खेती करते हैं तो आपके लए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है.  31 जुलाई से पहले आपको अपनी फसलों के लिए बीमा का आवेदन कर देना चाहिए.

ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं आवेदन?

देश के किसी भी कोने में रहने वाले किसान इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfby.gov.in पर जाना होगा.  इस वेबसाइट पर आप जैसे ही जाएंगे आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लिंक दिखाई देगा. उस लिंक पर क्लिक कर के आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड रखा है या फिर सहकारी बैंको से कर्ज लिया हुआ है उनका बीमा अपने आप ही ऑटोमैटिक तरीके से हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: ​जल्द मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त, करा लें केवाईसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crop Damage: चक्रवात ‘अर्नब’ की मार से फसल हुई खराब? ऐसे मिलेगा बीमा क्लेम
चक्रवात ‘अर्नब’ की मार से फसल हुई खराब? ऐसे मिलेगा बीमा क्लेम
Potato Farmers Relief: आलू किसानों की दिवाली होगी खास! सरकार ने तैयार किया मुआवजा पैकेज
आलू किसानों की दिवाली होगी खास! सरकार ने तैयार किया मुआवजा पैकेज
Soil Fertility Tips: इन गलतियों की वजह से बंजर हो जाती है जमीन, किसान कभी न करें ये काम
इन गलतियों की वजह से बंजर हो जाती है जमीन, किसान कभी न करें ये काम
Crop Compensation: बारिश से खराब हो गई धान की फसल, कैसे मिलेगा मुआवजा?
बारिश से खराब हो गई धान की फसल, कैसे मिलेगा मुआवजा?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget