एक्सप्लोरर

Egg Storage Rules: उत्तर प्रदेश में अंडा स्टोरेज करने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सरकार ने उठाये ये कदम

उत्तर प्रदेश में अंडा कारोबार बड़ा व्यवसाय है. लाखों की संख्या में लोग इससे जुड़े हैं. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अंडा स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट व अन्य नियमों में बदलाव किए हैं. 

Egg Production: डॉक्टर सलाह देते हैं कि हर दिन एक अंडा जरूर खाना चाहिए. केंद्र सरकार प्रमोट करती है कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. प्रोटीन, कैल्शियम समेत कई जरूरी पोषक तत्व होने के कारण लोग अंडा खाना पसंद करते हैं. इसी कारण देश में पोल्ट्री का बड़ा कारोबार है. अंडा कारोबारी या पोल्ट्री संचालक किसी तरह की मनमानी न करें. इसके लिए प्रदेश सरकार के स्तर से कदम उठाए जाते रहते हैं. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अंडा कारोबार को लेकर नए नियम जारी किए हैं. अंडा स्टोरेज करने में कई बदलाव हुए हैं.

अंडों के लिए बनेगा अलग चौंबर

नए नियमों के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज में अंडा रखने की नई व्यवस्था होगी. अंडे के लिए अलग से चौंबर बनाया जाएगा. स्टोरेज संचालक फल और सब्जी का भंडारण एक साथ नहीं कर सकते हैं. यदि कोई ऐसा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 
 

अंडे पर लिखनी होगी उत्पादन की तारीख

नकली अंडे भी बाजार में बिकते हैं. इसकी कई खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने नए नियमों में इसपर लगाम कसने की कोशिश की है. अंडा स्टोरेज करते समय स्याही से उत्पादन की तारीख और कहां से अंडा आया है. उस जगह का नाम लिखना होगा. 

ट्रांसपोर्ट का नया नियम बना

ट्रांसपोर्ट का भी नया नियम बनाया गया है. यदि वाहन 150 किलोमीटर से अधिक जा रह है तो वाहन में एयरकंडीशन जरूर होना चाहिए. बिना एसी के इतनी लंबी दूरी पर वाहन नहीं जा सकेगा. 

3 महीने से अधिक नहीं होगा भंडारण

अंडे को 3 महीने तक ही कोल्डस्टोरेज में रखा जाएगा. इससे ज्यादा भंडारण की अनुमतिनहीं है. यदि कोई दोबारा रखने की कोशिश करता है तो उसे साफ मना कर दिया जाएगा. जिस चैंबर में अंडे को रखा जाएगा. वहां का तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. कोल्ड स्टोरेज संचालक को भंडारण की जानकारी भी प्रदेश सरकार के साथ साझा करनी होगी. प्रदेश सरकार सभी मानकों को परखेगी. पालन न होने पर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Cotton Production: कपास के दामों में 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट, किसान परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget