एक्सप्लोरर

Cotton Production: कपास के दामों में 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट, किसान परेशान

कभी कपास के भावों ने आसमान छूआ था. किसानों की जमकर कमाई हुई थी. वहीं इस साल कपास की मिटटी खराब हो गई है. कपास के दामों में 4000 रुपये तक की कमी आई है

Cotton Production In India: किसान खेती बाड़ी कर अपना पेट पालते हैं. मगर कई बार सूखा, बाढ़, बारिश से उनकी फसलों को नुकसान हो जाता है. वहीं, कई बार फसलों पर कीटों का हमला हो जाता है.  वहीं, फसलों का उचित दाम न मिलने पर भी किसान परेशान रहता है. कपास को लेकर देश में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. किसानों के सामने संकट कपास की पैदावार अधिक होना ही बन गया है. किसान मंडियों में कपास बिक्री के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें मनचाहे दाम नहीं मिल रहे हैं. अब किसान ये नहीं समझ पा रहे हैं कि वो फसल को तुरंत बेच दें या फिर अपने पास जमा करके रखें. 

इतना उत्पादन होने का अनुमान

केंद्र सरकार ने कपास उत्पादन की स्थिति का आकलन करने के लिए कॉटन प्रोडक्शन एंड कंजम्पशन कमेटी बनाई है. इस कमेटी के आंकलन अनुसार, 337.23 लाख बेल्स कपास के उत्पादन का अनुमान है. जबकि पिछले साल कपास उत्पादन का आंकड़ा 342 लाख बेल्स था. एक बेल में करीब 170 किलो कपास आता है. वहीं, कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस साल देश में केवल 303 लाख बेल्स कपास होने की संभावना जताई है. एसोसिएशन के अनुसार, इस साल कपास उत्पादन 14 साल के सबसे निचले स्तर पर जा सकता है. 

किसानों में दुविधा की स्थिति

कपास खरीद को लेकर किसानों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है. क्योंकि कपास उत्पादन के अभी तक जो आंकड़ें सामने आ रहे हैं. उसके अनुसार, किसी में भी अधिक उत्पादन बताया जा रहा है तो कहीं कम उत्पादन होने की बात कही जा रही है. ऐसे में किसान परेशान है कि कपास को रोके या बेचे?

4000 रुपये प्रति क्विंटल तक आई कमी

पिछले कुछ महीने में कपास के दाम बहुत तेजी से गिरे हैं. पिछले सीजन में कपास के भाव 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे. इस साल किसान अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद जता रहे थे. मगर ऐसा नहीं हो सका है. इस साल कपास की कीमत 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है. हालांकि कपास का एमएसपी रेट 6080 है. इससे अधिक कीमत बाजार में अभी भी बनी हुई है. हालांकि विशेषज्ञों ने कपास के दामों में अभी और अधिक गिरावट की संभावना जताई है. 

ये भी पढ़ें: Gram Procurement: चना खरीद में टॉप पर महाराष्ट्र, इतने लाख टन हुई खरीद, दूसरे और तीसरे नंबर पर ये हैं राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
Monsoon Farming Mistakes: बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget