एक्सप्लोरर

Farming Technique: तेजी से बढेंगे फल और सब्जियां, इस खास तरीके से तैयार करें नर्सरी, जानें पूरा प्रोसेस

Fruit & Vegetable Nursery: इस खास विधि से बेलदार सब्जियों के साथ-साथ पत्तेदार सब्जियां और अन्य बागवानी फसलों की अग्रिम तैयारी कर सकते हैं.

Pro-Tray Nursery Technique: भारत के ज्यादातर इलाकों में फल और सब्जियों की नर्सरी (Fruit & Vegetable Nursery) का काम बड़े पैमाने पर किया जाता है. इन फसलों से अच्छा उत्पादन (Crop Production) लेने के लिये किसान भी नये तिकड़म लगाते रहते हैं. इस बीच कृषि वैज्ञानिकों ने भी बागवानी फसलों (Horticulture) के लिये खेती की ऐसी तकनीकें ईजाद की हैं, जो कम मेहनत में भी बेहतरीन उत्पादन देती हैं.

अभी तक पॉलीहाउस फार्मिंग (Polyhouse Farming), ग्रीनहाउस फार्मिंग(Greenhouse Farming), हाइड्रोपॉनिक्स फार्मिंग (Hydroponic Farming)और वर्टिकल फार्मिंग (Verticle Farming) के तरीके किसानों को लुभा रहे थे, लेकिन अब नये जमाने की प्रो-ट्रे (Pro-Tray Nursery) में नर्सरी तैयार करने की विधि भी किसानों के बीच फेमस हो रही है. शहरी खेती (Urban farming) और किचन गार्डन (Kitchen Garden) में भी इसका चलन देखा जा रहा है.


Farming Technique: तेजी से बढेंगे फल और सब्जियां, इस खास तरीके से तैयार करें नर्सरी, जानें पूरा प्रोसेस

खाद तैयार करें (Prepare Compost for Pro-Tray Nursery)
प्रो-ट्रे नर्सरी तैयार करना बेहद आसान है. इसके लिये सबसे पहले प्रो-ट्रे (प्लास्टिक की ट्रे या अंडे की ट्रे), कंपोस्ट, कोकोपिट खाद (नारियल की खाद) आदि सामानों को जुटा लें.

  • कोकोपीट खाद यानी नारियल की खाद को कम से कम 5 घंटे के लिये पानी से भरे टब में भिगोकर रखें. 
  • ध्यान रखें कि नारियल की खाद की मात्रा सूखी होती है, लेकिन पानी में भीगने के बाद ये कई गुना बढ़ जाती है, इसलिये खाद से 5 गुना बड़ा बर्तन इस्तेमाल करें.
  • पांच घंटे बाद खाद की साफ-सफाई कर लें, जिससे खाद का कचरा पौधों के विकास में बाधा न बने.
  • खाद से कचरा निकालने के बाद इसे ठीक प्रकार सुखा लें. आप चाहें तो इसे धूप में भी रख सकते हैं.
  • प्रो-ट्रे तैयार करने से पहले एक बड़ा बर्तन या तिरपाल बिछाकर कोकोपीट खाद के बराबर वर्मीकंपोस्ट मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.


Farming Technique: तेजी से बढेंगे फल और सब्जियां, इस खास तरीके से तैयार करें नर्सरी, जानें पूरा प्रोसेस

प्रो-ट्रे तैयार करें (Prepare Pro-Tray for Seeding)
कोकोपीट और कंपोस्ट की खाद का मिश्रण तैयार होने के बाद इस खाद को प्रो-ट्रे में भरें.

  • खाद भरने के बाद प्रो-ट्रे में बिना सिंचाई के ही फल और सब्जियों के बीजों को लगायें.
  • जब प्रो-ट्रे में लगे बीजों से अंकुरित होकर पौधे निकल आयें तो पौधों को ट्रे से बाहर निकाल लें.
  • इस पूरी प्रोसेस में ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 दिन का समय लगता है, जिसके बाद गमले या खेतों में  पौधों की रोपाई कर सकते हैं.
  • बता दें कि साधारण तरीके से नर्सरी तैयार करने में महीने भर का समय भी लग जाता है, लेकिन प्रो-ट्रे विधि से ये काम झटपट निपट जाता है.


Farming Technique: तेजी से बढेंगे फल और सब्जियां, इस खास तरीके से तैयार करें नर्सरी, जानें पूरा प्रोसेस

प्रो-ट्रे में तैयार करें इन सब्जियों की नर्सरी (Vegetable Nursery in Pro-Tray)
प्रो-ट्रे में उन्नत बीजों (Advanced Varieties of Seed) की मदद से किसी भी फसल के पौधों को तैयार कर सकते हैं. खासकर महंगे विदेशी फल (Exotic Fruits Farming) और सब्जियों की खेती (Vegetable Farming) के लिये प्रो-ट्रे तकनीक (Pra-Tray Nursery Technique) फायदे का सौदा साबित हो सकती है. इन विधि से बेलदार सब्जियों के साथ-साथ पत्तेदार सब्जियां और अन्य बागवानी फसलों की अग्रिम तैयारी कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Urban Farming: चार पौधों के दम पर बना सकते हैं खुद का टेरिस गार्डन, अपनायें ये दमदार तरीके

Crop Management: अलग-अलग फसलों में कब और कैसे करें वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget