एक्सप्लोरर

Crop Management: अलग-अलग फसलों में कब और कैसे करें वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल, यहां जानें

Vermicompost: संसाधनों की बर्बादी रोकने के लिये फसल और मिट्टी की जरूरत के मुताबिक ही वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल करना चाहिये.

Right Usage of Vermicompost Manure: जैविक खेती (Organic Farming)  में वर्मी कंपोस्ट खाद (Vermi Compost) का बड़ा महत्व है. कंपोस्ट खाद को केंचुओं (Soil Verms) की मदद से बनाया जाता है, जो खाद में कार्बनिक पदार्थों के अपघटन यानी डी-कंपोजीशन में सहायक होते हैं. इनकी मदद से ही साधारण गोबर की खाद (Organic Manure) में भी पोषक तत्व की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है. इससे पौधों के विकास में तो मदद मिलती ही है, साथ ही फसल में कीट-रोगों की संभावना भी कम हो जाती है. 

ज्यादातर किसान कंपोस्ट खाद तैयार करके जैविक खेती में इसका प्रयोग करते हैं, लेकिन उन्हें इसके इस्तेमाल की सही मात्रा और फसल की अवस्था का पता नहीं होता. कभी-कभी जरूरत से ज्यादा खाद का प्रयोग करने के कारण संसाधनों की बर्बादी होती है, जिसे रोकने के लिये फसल और मिट्टी की जरूरत के मुताबिक ही वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल करना चाहिये.


Crop Management: अलग-अलग फसलों में कब और कैसे करें वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल, यहां जानें

धान और गेहूं की फसल में वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल (Use of Vermicompost for Wheat & Paddy Cultivation)
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गेहूं और धान की फसल में खेतों की आखिरी जुताई से पहले 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से वर्मीकंपोस्ट खाद का प्रयोग करना चाहिये.

सब्जी फसल में वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल (Use of Vermicompost for Vegetable Farming)
सब्जियों की फसल से बेहतर उत्पादन लेने के लिये बुवाई या रोपाई से पहले और कुछ फसलों में मिट्टी चढ़ाने के बाद 40-50 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से वर्मीकंपोस्ट डालनी चाहिये.

दलहनी फसल में वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल (Use of Vermicompost for Pulses Cultivation)
दालों की फसल से क्वालिटी उत्पादन लेने के लिये करीब 15-20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से वर्मीकंपोस्ट खाद को बुवाई से पहले खेत में डाल देना चाहिये, जिससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की आपूर्ति हो सके.

तिहलनी फसलों में वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल (Use of Vermicompost for Oil Seeds Farming)
तिलहनी फसलों  से अधिक तेल उत्पादन लेने के लिये बुवाई से पहले मिट्टी में ही 30-35 क्विंटल प्रति एकड़ केंचुआ खाद डालना बेहतर रहता है.

फलों के बागों में वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल (Use of Vermicompost for Fruit Orchards)
फलदार पेड़ों से फलों का बेहतर उत्पादन लेने के लिये हर पेड़ को समय पर खाद-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें. इसके लिये 1-10 किग्रा. वर्मीकंपोस्ट प्रति पेड या पौधा इस्तेमाल करनी चाहिये.


Crop Management: अलग-अलग फसलों में कब और कैसे करें वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल, यहां जानें
 
वर्मीकंपोस्ट यानी केंचुआ खाद के फायदे (Benefits of Vermicompost)
रिसर्च में पाया गया है कि साधारण खाद के मुकाबले वर्मीकंपोस्ट (Vermi-Compost) यानी केंचुआ खाद से फसलों की बढ़वार और उपज क्वालिटी को बेहतर बनाने में मददगार है.

  • खेत में बुवाई से पहले वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल करने पर बीजों का अंकुरण तेजी से होता है. 
  • इससे फसलों के पौध संरक्षण (Plant Protection) में सहायता मिलती है और क्वालिटी कंट्रोल करने में भी खास मदद मिलती है.
  • वर्मीकंपोस्ट में मौजूद कार्बनिक पदार्थों से पौधों में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है. 
  • इसके इस्तेमाल से भूजल स्तर (Ground Water Level) बेहतर बना रहता है और मिट्टी में पानी को बांधने की क्षमता भी बढ़ती है.


Crop Management: अलग-अलग फसलों में कब और कैसे करें वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल, यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Soil Health: खेत में मिट्टी खो चुकी हैं अपनी शक्ति, इन तरीकों से मिट्टी में वापस भर जायेगी जान

Organic Fertilizer: महज 18 दिन में किसानों की जिंदगी बदल देगी ये वाली खाद, आप भी जानें इसे बनाने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों को 50 हजार का दुर्घटना बीमा, साल में देने होंगे सिर्फ 63 पैसे
किसानों को 50 हजार का दुर्घटना बीमा, साल में देने होंगे सिर्फ 63 पैसे
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget