एक्सप्लोरर

क्या होती है रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती? जिसका पीएम मोदी ने किया अपने भाषण में जिक्र

पीएम मोदी ने कृषि अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन किया. भारत में खाद्यान्न की अधिकता है और वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान दे रहा है. आइए जानते हैं रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती क्या होती है.

पीएम मोदी ने आज कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICAE) का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां उसकी जरूरत से ज्यादा खाद्यान्न उपलब्ध हैं. साथ ही हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा के उपायों पर काम कर रहे हैं. हम रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहा है. बजट पर पीएम ने कहा कि आम बजट 2024-25 टिकाऊ खेती पर केंद्रित है.

सम्मेलन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने बीते 10 सालों में जलवायु परिवर्तन के प्रति कम संवेदनशील फसलों की 1,900 नयी प्रजातियां प्रदान कीं. पीएम ने बताया कि हम पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

क्या होती है ये खेती?

रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती एक ऐसी खेती की विधि है जिसमें रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाता है. इसके बजाय, प्राकृतिक तरीकों से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जाती है और फसलों को कीटों से बचाया जाता है. इसमें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म जीवों को बढ़ावा दिया जाता है. खेत में विभिन्न प्रकार की फसलें, पशु और कीटों को एक साथ रखकर जैव विविधता को बढ़ावा देना चाहिए. पानी का सही इस्तेमाल करके और मिट्टी में नमी को बनाए रखकर पानी का संरक्षण करना चाहिए. रासायनिक पदार्थों के बिना उगाई गई फसलें स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है.

क्या हैं फायदे?

प्राकृतिक खेती के कई लाभ हैं. रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की बनावट बिगड़ जाती है. इससे स्वस्थ फसलें उगती हैं जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं. इससे पर्यावरण की रक्षा होती है और किसानों की आय बढ़ाती है.

क्या है तरीका?

जीवामृत, बीजामृत, कम्पोस्ट, हरित खाद ये सभी प्राकृतिक खेती के तरीके हैं. ये तरीके मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करते हैं. जीवामृत और बीजामृत गाय के गोबर, गोमूत्र और अन्य प्राकृतिक पदार्थों से बने घोल हैं जो मिट्टी और बीजों को उपचारित करने के लिए उपयोग किए जाते हैं. कम्पोस्ट पौधों और जानवरों के अपशिष्ट से बना एक उर्वरक है. हरित खाद फसलों को उगाकर और फिर मिट्टी में दबाकर मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने का एक तरीका है.

यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री का बड़ा एलान! किसानों को सस्ती कीमतों पर मिलता रहेगा उर्वरक, जल्द ही मिलेंगे उन्नत किस्म के बीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget