एक्सप्लोरर

काले चावल से हो रही बंपर कमाई, एक किलो इतने में बिकता है

काले धान से निकलने वाले काले चावल की बाजार में कीमत की बात करें तो यह 400 से 500 रुपये किलो बड़े आराम से बिक जाती है. वहीं सामान्य चावल पर मुश्किल से 30 से 40 रुपये किलो का भाव मिलेगा.

भारतीय किसानों को अब पता चल गया है कि अगर कृषि से मुनाफा कमाना है तो ऐसी फसल लगानी होगी जिसकी बाजार में मांग भी हो और उसे बेचने पर अच्छी कीमत भी मिले. इसी तरह की एक फसल है काला चावल, इसे कृषि के क्षेत्र में बहुत से लोग काला सोना भी कहते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर इस चावल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो और किसी भी चावल में नहीं मिलते. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी चावल की खेती और इससे होने वाले मुनाफे के बारे में बताएंगे.

कैसे होती है काले धान की खेती?

काले धान की खेती बिल्कुल वैसी ही होती है जैसे की नॉर्मल धान की होती है. मई में इसकी नर्सरी लगाई जाती है और जून में इसकी रोपाई शुरू हो जाती है. वहीं करीब 5 से 6 महीने में इसकी फसल तैयार हो जाती है. भारत में इस वक्त, मणिपुर, असम, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और अन्य कई राज्यों में हो रही है. हालांकि, मुख्य रूप से इसकी खेती मणिपुर और असम में ही होती है. काले धान से निकलने वाले काले चावल की बाजार में इसलिए ज्यादा डिमांड रहती है क्योंकि इसमें विटामिन बी, विटामीन ई, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, जिंक और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

बाजार में कितनी है इसकी कीमत?

काले धान से निकलने वाले काले चावल की बाजार में कीमत की बात करें तो यह 400 से 500 रुपये किलो बड़े आराम से बिक जाती है. वहीं अगर आप सामान्य चावल मंडी में बेचने जाएंगे तो आपको मुश्किल से 30 से 40 रुपये किलो का भाव मिलेगा. इस चावल की डिमांड खासतौर से इंडोनेशिया और अन्य एशियाई देशों में है. हालांकि, भारत में भी धीरे-धीरे लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. इसलिए अब अन्य राज्यों के किसान भी इस धान की खेती कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में तो बकायदा किसान इसके लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं और बाजार की मांग के हिसाब से खेती कर रहे हैं. सरकार की तरफ से भी इन किसानों जितनी हो सके उतनी मदद दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: जानिए कितना महंगा था टाइटैनिक जहाज में बैठने का टिकट? फर्स्ट क्लास वालों की मिलती थी ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eggshell Fertilizer: घर पर अंडे से ऐसे तैयार करें खाद, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
घर पर अंडे से ऐसे तैयार करें खाद, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget